राजकोट में क्यों काली पट्टी बांधकर खेलने उतरी टीम इंडिया, अश्विन से नहीं है कनेक्शन

Updated on 17-02-2024 12:30 PM
राजकोट: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन का खेल भी शुरू हो गया है। मैच के पहले दो दिन बल्लेबाजों का दबदबा था। भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाए तो इंग्लैंड के लिए दूसरे दिन बेन डकेट ने शतक ठोक दिया था। इस बीच भारतीय टीम के खिलाड़ी तीसरे दिन मैदान पर ब्लैक आर्मबैंड पहनकर उतरे।

दत्ताजीराव की याद में काली पट्टी

भारतीय क्रिकेट टीम ने पूर्व कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड़ की याद में काली पट्टी पहनी। दत्ताजीराव 1951 से 1962 के बीच भारत के लिए 11 टेस्ट मैच खेल चुके थे और उनका 13 फरवरी को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। 95 वर्ष की उम्र में वह भारत के सबसे उम्रदराज जीवित टेस्ट क्रिकेटर थे। दत्ताजीराव पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कोच अंशुमन गायकवाड़ के पिता भी थे।

बीसीसीआई ने जारी किया बयान

बीसीसीआई ने तीसरे दिन का खेल शुरू होने से कुछ पहले एक बयान में कहा, 'टीम इंडिया हाल ही में निधन हुए भारत के पूर्व कप्तान और भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर दत्ताजीराव गायकवाड़ की याद में काली पट्टी पहनकर मैदान में उतरेगी।' दत्ताजीराव दाहिने हाथ के बल्लेबाज थे और मध्यम गति के साथ लेग स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते थे। दत्ताजीराव 1959 के इंग्लैंड दौरे के दौरान भारत के कप्तान थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.