अचानक कंगाल पाकिस्तान क्यों पहुंचे चीन के धन कुबेर जैक मा! कभी थे अंबानी से ज्यादा अमीर, एक बयान ले डूबा

Updated on 03-07-2023 07:30 PM
नई दिल्ली: कभी एशिया के सबसे बड़े रईस रहे चीन के अरबपति जैक मा (Jack Ma) ने हाल में गुपचुप तरीके से पाकिस्तान की यात्रा की थी। पाकिस्तान के अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। पाकिस्तान के बोर्ड ऑफ इनवेस्टमेंट (BOI) के पूर्व चेयरमैन मुहम्मद अफजर अहसान ने मा के पाकिस्तान दौरे की पुष्टि करते हुए कहा कि वह 29 जून को लाहौर आए थे और 23 घंटे तक पाकिस्तान में रहे। इस दौरान मा ने सरकारी अधिकारियों और मीडिया के साथ मिलने से परहेज किया। वह एक प्राइवेट लोकेशन पर रहे और 30 जून को इस प्राइवेट जेट से निकल गए। चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के फाउंडर मा के इस तरह अचानक पाकिस्तान पहुंचने से कई लोगों को हैरानी हुई है। सोशल मीडिया पर इस बारे में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

मा पाकिस्तान क्यों आए थे, इस बारे में अभी कुछ भी पता नहीं है। लेकिन अहसान ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में इसके अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। मा के साथ सात कारोबारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी आया था। इनमें पांच चीन के, एक डेनमार्क का और एक अमेरिका का नागरिक था। जानकारी के मुताबिक वे हॉन्ग कॉन्ग के बिजनस एविएशन सेक्टर की एक चार्टर्ड फ्लाइन के जरिए नेपाल के रास्ते पाकिस्तान आए थे। सोशल मीडिया पर मा की इस यात्रा को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि मा और उनकी टीम पाकिस्तान में कारोबार के अवसर तलाश रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस यात्रा के दौरान उन्होंने देश में कई ट्रेड सेंटर्स का दौरा किया। साथ ही कारोबारियों और उनसे जुड़ी संस्थाओं के अधिकारियों से बात की। हालांकि किसी भी बिजनस डील या मीटिंग के बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है।


नहीं उठाया मौके का फायदा

हालांकि अहसान ने एक ट्वीट में साफ किया कि मा का दौरा विशुद्ध रूप से निजी था। यहां तक कि चीन की एंबेसी को भी इसकी भनक नहीं थी। एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक P@SHA के चेयरमैन जोहैब खान ने कहा कि यह मा का पर्सनल दौरा था लेकिन इससे पाकिस्तान में टूरिज्म को मदद मिलेगी। खान ने कहा कि पाकिस्तान के अधिकारियों को इस मौके का फायदा उठाना चाहिए था और मा के साथ एक मीटिंग करके आईटी की दुनिया में उनके अनुभवों का फायदा उठाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मा अगर पाकिस्तान के आईटी सेक्टर के बारे में एक बयान भी दे देते तो इसका काफी असर होता।

गले की हड्डी बना एक बयान

जैक मा मार्च 2020 में मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे बड़े रईस बन गए थे। लेकिन उसी साल अक्टूबर में उनका एक बयान उनके लिए गले की हड्डी बन गया। जैक मा ने चीन के बैंकों पर साहूकारों जैसी मानसिकता रखने का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही उनकी कंपनियों एंट और अलीबाबा के बुरे दिन आ गए। चीन सरकार ने एंट के 37 अरब डॉलर के आईपीओ को बंद कर दिया था। साथ ही अलीबाबा पर भी 2.8 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया था। मा अब सार्वजनिक तौर पर कम ही दिखाई देते हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ अब 33.5 अरब डॉलर रह गई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 39वें नंबर पर खिसक गए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 1.30 अरब डॉलर की तेजी आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.