ICICI Lombard के शेयर में क्यों आई 11% की बंपर उछाल? ICICI Bank ने ले लिया है यह बड़ा फैसला

Updated on 29-05-2023 09:30 PM
नई दिल्ली : आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के शेयर (ICICI Lombard Share) में सोमवार को बड़ी तेजी देखी जा रही है। यह शेयर शुरुआती कारोबार में ही 11 फीसदी उछल गया। यह शेयर पिछले सत्र में 1099.90 रुपये पर बंद हुआ था। यह शेयर आज शुरुआती कारोबार में उछलकर 1256.70 रुपये तक पहुंच गया। इसकी वजह है कि आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के बोर्ड ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड में हिस्सेदारी बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। देश का दूसरा सबसे बड़ा निजी बैंक आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी में हिस्सेदारी को 50 फीसदी से अधिक तक बढ़ाने जा रहा है।

अभी 48.02% है हिस्सेदारी

बिते वित्त वर्ष के आखिर में बैंक की लोम्बार्ड में हिस्सेदारी 48.02 फीसदी थी। अब कंपनी के बोर्ड ने इस दिग्गज इंशोरेंस कंपनी में हिस्सेदारी को 4 फीसदी बढ़ाने के लिए हरी झंडी दे दी है। इसे कई किश्तों में बढ़ाया जाएगा। आईसीआईसीआई बैंक इंश्योरेंस कंपनी में 9 सिंतबर 2024 तक 4 में से 2.5 फीसदी हिस्सेदारी बढ़ाएगा। आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार, इंश्योरेंस कंपनी में या तो 30 फीसदी से कम या 50 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी रख सके हैं।

आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में भी उछाल

आईसीआईसीआई बैंक का शेयर (ICICI Bank Share) भी सोमवार को बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया। बैंक का शेयर शुरुआती कारोबार में 0.31 फीसदी या 2.95 रुपये बढ़कर 953.50 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 958 रुपये और 52 वीक लो 670.35 रुपये है। बैंक का मार्केट कैप 6,66,476.17 करोड़ रुपये था। वहीं, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का मार्केट कैप 58,925.59 करोड़ रुपये था।

संदीप बत्रा का कार्यकाल बढ़ाया

आईसीआईसीआई बैंक ने एक्सचेंजों को यह भी सूचित किया कि उसके बोर्ड ने दो और वर्षों के लिए कार्यकारी निदेशक के रूप में संदीप बत्रा की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। यह 23 दिसंबर, 2023 से 22 दिसंबर, 2025 तक प्रभावी है, जो आरबीआई की मंजूरी के अधीन है। बैंक के बोर्ड ने हरि मुंद्रा, बी श्रीराम और एस माधवन को दूसरे कार्यकाल के लिए स्वतंत्र निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.