ओपन AI और एलन मस्क में क्यों छिड़ गया वॉर जानिए क्या है पूरा मामला
Updated on
02-03-2024 01:28 PM
नई दिल्ली: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी OpenAI और उसके सीईओ सैम अल्टमैन (Sam Altman) पर मुकदमा दायर किया है। एलन मस्क ने कहा कि ओपन एआई ने मानवता के फायदे के लिए एआई विकसित करने के अपने मूल मिशन को छोड़ दिया है। अब वह सिर्फ पैसा कमाने पर ध्यान दे रही है। एलन मस्क का आरोप है कि कंपनी ने लोगों की भलाई के लिए एआई सिस्टम बनाने के अपने लक्ष्य के साथ समझौता किया है। यह मुकदमा मुकदमा विशेष रूप से ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन पर है। इसमें आरोप लगाया गया है कि कंपनी एक ओपन-सोर्स यूनिट बने रहने के बजाय, माइक्रोसॉफ्ट की एक क्लोज-सोर्स सहायक कंपनी में बदल गई है।