'आशिकी 3' से क्यों बाहर हुईं तृप्ति डिमरी! खुद छोड़ी कार्तिक आर्यन की फिल्म या मेकर्स की ये डिमांड बनी वजह?
Updated on
08-01-2025 02:21 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने कार्तिक आर्यन की फिल्म 'आशिकी 3' को छोड़ दिया है। लेकिन इंडस्ट्री के सूत्र का दावा है कि उन्हें निकाल दिया गया है, क्योंकि स्क्रिप्ट की डिमांड के हिसाब से वो खरी नहीं उतर रही हैं।
इंडस्ट्री के एक सूत्र के अनुसार, 'Aashiqui 3 ' की हीरोइन बनने के लिए सबसे जरूरी है मासूमियत। और जैसा कि फिल्म के पीछे की टीम ने देखा, Triptii Dimri अपनी हालिया फिल्मों के साथ इस रोमांटिक फिल्म में काम करने के लिए काफी ये ज्यादा एक्सपोज हो गई हैं।
मापदंड में खरी नहीं उतरती हैं तृप्ति!
सूत्र के मुताबिक, फिल्म में लीड एक्ट्रेस के किरदार से चाल-ढाल में शुद्धता (साफ-सुथरा किरदार) की मांग की गई है। 'आशिकी' एक लेजेंडरी, भावपूर्ण लव स्टोरी है और मेकर्स को तृप्ति इस मापदंड में खरी नहीं उतरती हैं। 'एनिमल' के बाद उनके बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है। इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर उनकी सोलो स्टैंडिंग हालिया फिल्मों के साथ मुनाफे के तौर पर साबित नहीं हुई हैं।
पोस्टपोन हुई 'आशिकी 3'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 1990 में रिलीज हुई 'आशिकी' फिल्म के तीसरे पार्ट को अनिश्चित समय के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म के टाइटल को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।
अनुराग बसु बना रहे हैं नई रोमांटिक मूवी
दूसरी तरफ डायरेक्टर अनुराग बसु एक नई रोमांटिक मूवी बना रहे हैं, जिसका नाम है- तू मेरी पूरी कहानी। इसमें वो कार्तिक आर्यन को कास्ट कर रहे हैं।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…