वियान मुल्डर ने क्यों नहीं तोड़ा लारा का रिकॉर्ड:बोले- वे एक लेजेंड प्लेयर, इस रिकॉर्ड को बनाए रखने के हकदार

Updated on 08-07-2025 01:40 PM

साउथ अफ्रीका के कप्तान वियान मुल्डर के पास जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में ब्रायन लारा के 400* के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका था। दूसरे दिन जब लंच हुआ तब मुल्डर 367 के स्कोर पर नाबाद पवेलियन लौटे थे लेकिन ब्रेक के दौरान उन्होंने पारी डिक्लेयर कर दी।

वे लारा का रिकॉर्ड इसलिए तोड़ने नहीं गए क्योंकि उन्हें लगा कि यह रिकॉर्ड लारा के ही नाम रहना चाहिए।

अगर मुझे दोबारा यह मौका मिला तब भी मैं ऐसा ही करूंगा 

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद सुपरस्पोर्ट पर शॉन पोलक को दिए इंटरव्यू में मुल्डर ने कहा, 'सबसे पहले मैंने सोचा कि हमने पर्याप्त रन बना लिए हैं और अब हमें बॉलिंग करनी चाहिए। और दूसरी बात यह कि ब्रायन लारा एक लेजेंड प्लेयर हैं। उनके कद का व्यक्ति यह रिकॉर्ड बनाए रखने का हकदार है। मैंने शुक्स (साउथ अफ्रीका हेड कोच शुकरी कॉनराड) से बात की और उन्हें भी ऐसा ही लगा। मुझे लगता है कि अगर मुझे दोबारा यह मौका मिला तब भी मैं लारा का रिकॉर्ड नहीं तोड़ूंगा।'

लारा टेस्ट पारी में 400 रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। उन्होंने यह स्कोर 2004 में एंटीगुआ में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।

मार्क टेलर ने भी डॉन ब्रैडमैन के लिए किया था ऐसा 

मार्क टेलर 16 अक्टूबर 1998 को टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन 334 रन बनाकर नाबाद रहे, जो कि सर डोनाल्ड ब्रैडमैन के बेस्ट टेस्ट स्कोर की बराबरी थी, जिसके बाद कप्तान मार्क टेलर ने ऑस्ट्रेलिया की पारी घोषित कर दी थी जिससे वो ब्रैडमैन के बेस्ट टेस्ट स्कोर से आगे न निकल सके।

मुल्डर ने 297 गेंदों में ट्रिपल सेंचुरी पूरी की

बतौर कप्तान अपना पहला टेस्ट खेल रहे मुल्डर ने वीरेंद्र सहवाग के बाद सबसे तेज ट्रिपल सेंचुरी लगाई। सहवाग ने 2008 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 278 गेंदों में यह कारनामा किया था। मुल्डर ने अपनी पारी में 49 चौके और 4 सिक्स भी लगाए।

साउथ अफ्रीका के लिए सबसे बड़ा स्कोर 

मुल्डर, हाशिम अमला के बाद ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले दूसरे साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज बने। उन्होंने अमला के 311 रन के रिकॉर्ड को भी तोड़ा। मुल्डर ने ब्लेसिंग मुजारबानी की गेंद को कवर के जरिए बाउंड्री मारकर अमला का रिकॉर्ड पार किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
नागोया: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 3-1 से हराकर एशियन गेम्स 2026 में लगातार चौथी जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भारतीय टीम पूल बी में टॉप…
 25 September 2026
नई दिल्ली: जश्न मनाइए, खुशियों में डूब जाइए। एशियन गेम्स 2026 में दिन का आगाज इससे बेहतर नहीं हो सकता था। सिर्फ 2 मिनट के अंदर भारत को दो मेडल…
 25 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में पहला पदक दिलाने वाली सुचिका तारियाल ने अपना दर्द साझा किया है। सुचिका को सेमीफाइनल मुकाबले में विवादित…
 25 September 2026
नागोया: भारत की महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल मैच में नेपाल को 48-24 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय खिलाड़ियों ने आशा के अनुरूप प्रदर्शन…
 25 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से तिरुवनंतपुरम में होने जा रही है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय चयनकर्ताओं ने…
 25 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम जापान रवाना हो चुकी है। ऐसे में पाकिस्तानी क्रिकेटर सुफियान मुकीम ने अपनी फोटो शेयर की और लोगों से उनके…
 24 September 2026
जापान के नागोया स्थित आइची प्रेफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में जब भारत का तिरंगा फहराया गया, तो पोडियम पर खड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी की आंखों में खुशी के साथ-साथ बीते…
 24 September 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ियों का रिश्ता हमेशा चर्चा में रहता है। खासकर जब बात कप्तान और कोच की हो, तो लोगों की नजरें इस…
 24 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स 2026 में जापान की टीम को अपने पहले मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 48 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही जापान के…
Advt.