विराट कोहली ने 'सुपर मैनेजर' बंटी सजदेह से क्यों तोड़ा 10 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है IPR विवाद

Updated on 22-11-2023 02:17 PM
नई दिल्ली: इधर विश्व कप 2023 खत्म हुआ उधर खबर आई कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने मैनेजर बंटी सजदेह से रिश्ता तोड़ लिया है। 10 वर्ष पुराना रिश्ता क्यों टूटा... इसके पीछे क्या वजह थी हर कोई जानने को बेकरार है। बंटी भारतीय क्रिकेट के बीच बड़े नाम हैं। उनकी कंपनी न केवल विराट कोहली, बल्कि रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा, शुभमन गिल... फेहरिस्त लंबी है, तमाम क्रिकेटरों का मैनेजमेंट देखती रही है।

सोहेल खान के पूर्व साले सजदेह का नाम लंबे समय से क्रिकेटर विराट कोहली के साथ जुड़ा हुआ है। बंटी सजदेह वर्षों तक क्रिकेटर के सुपर मैनेजर रहे। इस दौरान विराट कोहली मार्केट किंग बने। इसमें कोई शक नहीं कि मैदान पर सुपरहिट शो से कोहली बड़े ब्रांड बने, लेकिन उन्हें मार्केट में टॉप पर पहुंचाने में बंटी की भी अहम भूमिका रही। समय-समय पर दोनों के ब्रोमांस की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं। इस बीच जूम की रिपोर्ट के अनुसार, बंटी सजदेह कथित तौर पर अपने आईपी अधिकारों के लिए क्रिकेटर रविंद्र जडेजा, विराट कोहली, केएल राहुल सहित अन्य क्रिकेटरों का दुरुपयोग कर रहे हैं।

हमारी सहयोगी वेबसाइट 'टाइम्स नाउ' के अनुसार, बंटी सजदेह ने बिना बताए विराट कोहली, जडेजा, केएल राहुल और कुछ अन्य क्रिकेटरों के आईपी राइट्स (Intellectual property rights) अवैध रूप से हासिल कर लिए हैं। यह धोखाधड़ी का मामला है, जो बंटी की ओर से हुआ है। जो आईपी अधिकार दिए गए हैं, उनके द्वारा लिया गया यह कदम उन्हें उनकी अनुमति के बिना उनके व्यक्तिगत आईपी ब्रांडों पर अधिकार देता है।

यह बात मैनेजर ने विराट कोहली को बताया, जिसके कारण बंटी सजदेह और क्रिकेटर के बीच एक बड़ा विवाद हुआ। उल्लेखनीय है कि बिजनेसमैन बंटी कुछ साल पहले सोनाक्षी सिन्हा के साथ अपने रिश्ते की अफवाह को लेकर खबरों में थे। फिलहाल रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे हैं, जबकि रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह के चचेरे भाई हैं। वहीं, सलमान के भाई सोहैल खान की पूर्व पत्नी सीमा खान के भाई हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.