चैंपियंस ट्रॉफी के विनर सफेद ब्लेजर क्यों पहनते हैं:यह बेस्ट वनडे टीम का सिंबल, पहली बार ऑस्ट्रेलिया ने 2009 में पहना था

Updated on 11-03-2025 02:46 PM

दुबई में रविवार को भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज कर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। मेडल सेरेमनी के दौरान खिलाड़ियों के साथ उनके सफेद ब्लेजर ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

लेकिन, टीम इंडिया ने सफेद ब्लेजर क्यों पहना। जवाब है, 'यह सम्मान का प्रतीक है, जो सबसे बेहतरीन वनडे टीम को दी जाती है।' चैंपियंस ट्रॉफी में दुनिया की बेस्ट-8 टीमें हिस्सा लेती हैं और जीतने वाली इसे हासिल करती है। ICC के अनुसार, यह जैकेट एक्सीलेंसी का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती है।

इसे सबसे पहले 2009 के सीजन में चैंपियन बनीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहना था। तब कंगारुओं ने चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दूसरा टाइटल जीता था।

मुंबई की फैशन डिजाइनर ने बनाया यह जैकेट 

दरअसल इस सफेद ब्लेजर को मुंबई की एक फैशन डिजाइनर बबिता एम ने डिजाइन किया है। जैकेट में चैंपियंस ट्रॉफी के लोगो के साथ इटालियन ऊन, सोने की ब्रेंडिंग और सोने की कढ़ाई का काम किया गया है।

यह जैकेट उत्साह पैदा करती है- वसीम अकरम 

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने 14 जनवरी को सफेद ब्लेजर को लॉन्च किया। उन्होंने इसे टैलेंट और लीगेसी का एक प्रतिक भी बताया। उन्होंने कहा, सफेद जैकेट उच्च स्तर पर खेले खिलाड़ियों का सम्मान करती है और उनमें उत्साह पैदा करती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.