कोई तारीफ करे तो बीच में टोक क्यों देते हैं अमिताभ

Updated on 01-11-2022 07:34 PM

कौन बनेगा करोड़पति में जब भी कोई कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन की तारीफ करता है तो वह हमेशा उसे टोक देते हैं या बात को दूसरी तरफ घुमा देते हैं। बॉलीवुड के महानायक ऐसा क्यों करते हैं? इस राज से अमिताभ बच्चन ने KBC14 के सोमवार के एपिसोड में पर्दा उठाया। हुआ यूं कि ओड़िशा से आईं कंटेस्टेंट पूजा त्रिपाठी हॉटसीट पर बैठी हुई थीं और अमिताभ बच्चन से ढेरों बातें करती जा रही थीं।

तारीफ करने पर टोक क्यों देते हैं?
पूजा त्रिपाठी ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीता और फिर ऑडियंस में बैठीं बुआ के पैर छूकर आईं। हॉटसीट पर विराजमान होते ही पूजा ने अमिताभ बच्चन की तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए। अमिताभ बच्चन ने जब उन्हें टोका तो पूजा त्रिपाठी ने उनसे खुलकर पूछ लिया कि मैंने देखा है कि जब भी कोई आपकी तारीफ करता है तो आप उसे टोक देते हैं। ऐसा क्यों है?

अमिताभ ने बांधे तारीफों के पुल
अमिताभ बच्चन ने एक पल रुककर पूजा त्रिपाठी से पूछा कि कोई दिनभर हर वक्त अगर आपकी तारीफ ही करता रहे तो आपको कैसा लगेगा? इस पर पूजा त्रिपाठी ने कहा- बहुत अच्छा। बस फिर क्या था। अमिताभ बच्चन ने बिना देर किए पूजा त्रिपाठी के बालों से लेकर उनके गालों और लिपस्टिक तक हर चीज की तारीफ करनी शुरू कर दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.