यूपी के बाहर क्यों जाना चाहते हैं अतीक अहमद के नाबालिग बेटे? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ खुलासा

Updated on 29-08-2023 01:42 PM
प्रयागराज: अतीक अहमद के नाबालिग बेटे उत्तर प्रदेश छोड़ना चाहते हैं। प्रयागराज में 24 फरवरी को हुए वकील उमेश पाल मर्डर केस की साजिश में शामिल होने के आरोप में उन्हें रिमांड होम में रखा गया है। दोनों नाबालिग बेटों की कस्टडी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस क्रम में यह दावा किया गया है। दरअसल, माफिया अतीक अहमद की बहन शाहीन अहमद ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर उनकी कस्टडी मांगी है। इस केस में सुनवाई चल रही है। सुनवाई के क्रम में कहा गया है कि अतीक के दोनों नाबालिग बेटे यूपी के बाहर जाना चाहते हैं।

प्रयागराज पुलिस ने 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद अतीक के दोनों नाबालिग बेटों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। सुप्रीम कोर्ट में कस्टडी डिमांड केस में सुनवाई के दौरान यूपी की ओर से एडिशनल एडवोकेट जनरल मौजूद रहे। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के क्रम में कहा गया कि रिपोर्ट आई है कि दोनों बच्चे अच्छे स्कूल में जा रहे हैं। वे अपने परिवेश के प्रति जागरूक हैं। अच्छे स्कूलों में पढ़ाई की है। अब वे यूपी से बाहर जाना चाहते हैं। कोर्ट में सुनवाई के क्रम में एएजी ने इस रिपोर्ट के बारे में अनभिज्ञता जताई।

एडिशनल एडवोकेट जनरल ने सुप्रीम कोर्ट के राज्य का पक्ष पूछे जाने पर कहा कि दूसरे पक्ष को अपील में आना चाहिए। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य रिपोर्ट देख सकता है। इसके बाद जवाब दाखिल कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने डॉ. केसी जॉर्ज की रिपोर्ट का हवाला दिया है। कोर्ट की ओर से डॉ. जॉर्ज को माफिया अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटों से बातचीत कर रिपोर्ट देने को कहा गया था। उन्होंने उनसे बातचीत कर विस्तृत रिपोर्ट दायर की है। कोर्ट की सुनवाई के बाद स्पष्ट है कि राज्य सरकार इस रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद ही सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करेगी।

प्रयागराज में 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद से अतीक अहमद परिवार पर संकट के बादल छाए हुए हैं। इस कांड में अतीक के बेटे असद की संलिप्तता पाई गई थी। यूपी एसटीएफ की कार्रवाई में उमेश मर्डर केस में शामिल शूटर्स असद और गुलाम मार गिराए गए थे। इसके बाद 15 अप्रैल को प्रयागराज के कॉल्विन हॉस्पिटल में मेडिकल जांच के लिए लाए जाने के दौरान माफिया अतीक अहमद और उसके भाई दानिश अजीम उफ अशरफ की हत्या हो गई। उमेश केस में अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा और दोनों नाबालिग बेटे नामजद हैं। अतीक और अशरफ की पत्नी की तलाश पुलिस कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.