मुंबई इंडियंस और आरसीबी की आईपीएल में हार से क्यों फैंस को खुश होना चाहिए

Updated on 01-05-2024 02:17 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2024 से दो टीमों को सफर खत्म हो गया है। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना खत्म हो गई है। 10 मैचों के बाद दोनों ही टीमों के 6-6 पॉइंट ही हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए घोषित हुई भारतीय टीम के 15 खिलाड़ियों में से 6 इन्हीं दोनों टीमों के हैं। अगर कोई भारतीय क्रिकेट टीम का फैन होगा तो आरसीबी और मुंबई के बाहर होने से खुश होना चाहिए।


पहले ही टी20 वर्ल्ड कप पहुंच जाएंगे

आईपीएल के ग्रुप राउंड के मुकाबले 19 मई को खत्म हो जाएंगे। ऐसे में प्लेऑफ में जगह नहीं बनाने वाली टीम के खिलाड़ी पहले ही अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय टीम का पहला दल 21 मई को अमेरिका के लिए रवाना होगी। इस दल में कप्तान रोहित शर्मा के साथ उपकप्तान हार्दिक पंड्या, विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल रहेगा।


परिस्थिति में ढलने का मिलेगा मौका

अमेरिका में भारत ने गिने चुने मैच ही खेले हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच 5 जून को है। अगर खिलाड़ी 21 मई को वहां पहुंच जाते हैं तो उनके पास परिस्थिति में ढलने के लिए करीब 15 दिन होंगे। भारत की परिस्थिति से अमेरिका और वेस्टइंडीज की परिस्थिति काफी अलग होगी। यहां से वहां के टाइम जोन में भी काफी अंतर है। ऐसे में खिलाड़ी वहां पहले जाएंगे तो यह भारतीय टीम के लिए काफी अच्छा रहेगा।

3 खिलाड़ी का देरी से आना तय

15 खिलाड़ियों में 3 ऐसे नाम हैं जो फाइनल के बाद ही शायद भारतीय टीम से जुड़े। इसमें संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल और यशस्वी जायसवाल का नाम शामिल है। राजस्थान रॉयल्स टेबल में टॉप पर है और विजेता की बड़ी दावेदार मानी जा रही है। दिल्ली के भी तीन खिलाड़ी ऋषभ पंत, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव है। टीम प्लेऑफ की रेस में है लेकिन अगर बाहर हो जाती है तो ये तीन भी रोहित शर्मा के साथ ही अमेरिका पहुंच जाएंगे। पंजाब किंग्स का भी अंतिम चार में जाना मुश्किल है ऐसे में अर्शदीप भी 21 मई को जा सकते हैं। इसके अलावा सीएसके के जडेजा और दुबे भी टीम का हिस्सा हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.