मरकाम द्वारा विधान सभा में उठाए गए डीएफएम फंड दुरुपयोग के सवाल पर मुख्यमंत्री मौन क्यों: ओपी चौधरी

Updated on 09-04-2023 07:05 PM

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को पत्र लिखे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चिट्ठियां लिखने की बजाय पहले आप चिट्ठियों का जवाब दें।

साढ़े चार साल सिर्फ खत लिखकर गुजारने वाले सूबे के मुखिया भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ केभाई-बहनों के हितों के लिए कुछ भी कर पाने में असफल रहे।

अपनी असफलताओं को छुपाने "ब्लेम गेम" कर केंद्र को  बार बार चिट्ठी लिखना उनकी कार्यशैली बन गई है। चिट्ठियों की बजाय प्रदेश की जनता आपकी साढ़े चार साल की उपलब्धियां जानना चाहती है।

ओपी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार घुमा फिराकर केंद्र में आरोप मढ़ते रहती है। नेता प्रतिपक्ष को पत्र लिखने की बजाय प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यह जानना चाहती है कि उनके सरकार के मंत्री टीएस सिहदेव ने आपको पत्र लिखते हुए इस्तीफा दिया था, अपनी सरकार के मंत्री का जवाब देकर इस्तीफा वापस लेकर मंत्री सिंहदेव की सलाह पर भी अमल किया होता तो प्रदेश के 16 लाख गरीबों के आवास के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया होता।

आपकी सरकार के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा तात्कालिक कलेक्टर के अनियमितताओं का मामला उठाते हुए पत्र लिखा था।
विभागीय मंत्री द्वारा लिखे पत्र पर भ्रष्टाचार करने वाले जिलाधीश पर कार्यवाही कर करारा जवाब देने की बजाय आप आज तक मौन क्यों रहे? इसका जवाब भी जनता जानना चाहती है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा  विधानसभा में डीएमएफ फंड के दुरुपयोग का मामला प्रश्न काल के जोर शोर से उठाया गया, उसका जवाब देने की बजाय प्रदेश अध्यक्ष को हटाने के लिए दिल्ली में डेरा डाल कर बैठ गए।

प्रदेश की जनता यह समझ चुकी है कि सरकार के सरक्षण में सुनियोजित भ्रष्टाचार फल फूल रहा। पार्टी के मंत्रियों द्वारा ध्यानाकर्षण कराए जाने के बावजूद कार्यवाही की बजाय उन्हें बचाए जाने से आम जनता में सरकार की छवि धूमिल हो रही है।

चिट्ठियों की बजाय प्रदेश की जनता आपकी साढ़े चार साल की उपलब्धियां जानना चाहती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.