बजट से पहले बड़ी सी कढ़ाही में क्यों बनाया जाता है हलवा? क्या है इसके पीछे राज?
Updated on
22-01-2023 06:46 PM
नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) एक फरवरी को आम बजट पेश करेंगी। अगले साल होने वाले आम चुनावों से पहले यह मौजूदा मोदी सरकार का आखिरी बजट होगा। ऐसे में इस बजट से काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। बजट की जब भी बात होती है, तो हलवा सेरेमनी का खयाल जरूर आता है। वर्षों से बजट पेश करने से पहले हलवा सेरेमनी (Halwa Ceremony) का आयोजन किया जाता रहा है। लेकिन बीते साल यह सेरेमनी नहीं मनाई गई थी। कोरोना महामारी से जुड़े प्रोटोकॉल के चलते यह सेरेमनी नहीं आयोजित हुई थी। हो सकता है कि इस बार हलवा सेरेमनी मनाई जाए। हालांकि, इसे लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। आइए जानते हैं कि यह हलवा सेरेमनी क्या होती है।