आईपीएल के इस सीजन में ही क्यों हो रही रनों की बरसात? रोहित शर्मा ने बता दी असली वजह

Updated on 04-05-2023 07:34 PM
मोहाली: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को आईपीएल के मैच में छह विकेट से हराने के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि उनकी टीम इस सत्र में बेखौफ बल्लेबाजी की रणनीति लेकर उतरी थी और इसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है। पंजाब के तीन विकेट पर 214 रन के जवाब में मुंबई ने लक्ष्य सात गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। आईपीएल के इस सीजन में खूब रन बन रहे हैं। मुंबई ने ही लगातार दूसरे मैच में 200+ का टारगेट चेज किया है।

एक अतिरिक्त बल्लेबाज का असर

5 बार के आईपीएल चैंपियन कप्तान रोहित ने कहा,‘जब हमने टी20 क्रिकेट खेलना शुरू किया तो 140- 150 जिताने वाला स्कोर होता था लेकिन अब देखिये। इसके अलावा एक अतिरिक्त बल्लेबाज से काफी फर्क पड़ा है। मैने देखा कि इस आईपीएल में औसत स्कोर 180 है ।’ एम्पैक्ट प्लेयर आने से टीम में एक अतिरिक्त बल्लेबाज आ गया है। रोहित के अनुसार बड़े स्कोर बनने का यह महत्वपूर्ण वजह है।

उन्होंने कहा,‘सूर्या और किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और टिम तथा तिलक ने फिनिशर की भूमिका निभाई। हमने सत्र से पहले ही तय किया था कि निर्भीक होकर खेलेंगे। नतीजे की चिंता नहीं करेंगे क्योंकि ऐसा करने पर रणनीति पर अमल नहीं कर सकेंगे।’

ईशान की तारीफ की

उन्होंने 41 गेंद में 75 रन बनाने वाले ईशान किशन की तारीफ करते हुए कहा ,‘वह कद में छोटा है लेकिन उसमें काफी ताकत है। उसने आज जो शॉट खेले, वह उनका रोज अभ्यास करता है।’ मुंबई के खिलाफ लगातार चौथी बार 200 से अधिक का स्कोर बना है और रोहित ने स्वीकार किया कि इस पर काम करना होगा। उन्होंने कहा,‘हमें बीच के ओवरों में रनगति पर अंकुश लगाना होगा । हमने तीन चार मैचों में 200 से ज्यादा रन दे डाले और अब इस पर गंभीरता से विचार करना होगा।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: हाल ही में एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के खेल मुकाबले हमेशा से ही फैंस का दिल थामकर देखने वाले होते हैं। जब भी ये दोनों टीमें किसी भी खेल में आमने-सामने आती…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत के निशानेबाजों ने देश को बड़ी सफलता दिलाई है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में हिमांशू ढिल्लों,…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्सड मार्शल आर्ट्स (MMA) इवेंट में पहला ऐतिहासिक पदक मिल गया है। 36 साल की भारतीय फाइटर सुचीका तरियाल ने सोमवार को महिलाओं…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन चीन की 13 साल की तैराक यू जिदी ने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया को हैरान कर दिया। अगले महीने 14 साल…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का विजयी रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को गिफू प्रेफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए पूल-बी के…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
Advt.