क्यों शुभमन और केएल राहुल को मौका दे रहे हैं रोहित? ईशान और सूर्या को मिल गया होगा जवाब

Updated on 13-01-2023 06:41 PM
कोलकाता: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मानते हैं कि शीर्ष छह बल्लेबाजी क्रम में एक बायें हाथ के बल्लेबाज को शामिल करने से विविधता आयेगी लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि वह सिर्फ इसे करने के लिए फॉर्म में चल रहे अपने कुछ बल्लेबाजों को बदलने के लिए तैयार नहीं हैं। भारत ने कम स्कोर वाले दूसरे वनडे में चार विकेट से जीत हासिल कर श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज जीत ली लेकिन शीर्ष छह में केवल दायें हाथ के बल्लेबाज होने से इस ‘लाइन-अप’ का अंदाजा लगाया जा सकता है।
वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी ईशान किशन को बेंच पर बिठाया गया क्योंकि टीम प्रबंधन शुभमन गिल को 2022 में निरंतरता दिखाने के लिए ज्यादा मौका देना चाहता था। रोहित ने कहा, 'शीर्ष क्रम में एक बायें हाथ का बल्लेबाज होना अच्छा है लेकिन जिन खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है, उन्होंने पिछले एक साल में काफी रन जुटाये हैं।'इस तरह उन्होंने इस बात को नहीं छुपाया कि किशन को अपने मौके का इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा, 'आदर्श रूप से हम एक बायें हाथ के बल्लेबाज को शामिल करना चाहेंगे लेकिन हमें अपने दायें हाथ के बल्लेबाजों के स्तर के बारे में पता है और हम इस समय इससे काफी सहज भी हैं।'
    रोहित ने केएल राहुल की तारीफ की, जिनके शामिल होने से सूर्यकुमार यादव और किशन को अंतिम एकादश को बाहर रखा गया। इस कम स्कोर वाले मुकाबले में राहुल की 103 गेंद में 64 रन की नाबाद पारी निर्णायक रही और भारतीय कप्तान इससे काफी खुश थे।

    उन्होंने कहा, 'यह करीबी मैच था लेकिन इस तरह के मैच आपको काफी कुछ सिखाते हैं। केएल अब लंबे समय से पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कर रहा है, इससे आपको आत्मविश्वास मिलता है कि एक अनुभवी बल्लेबाज पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कर रहा है।'


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
     18 September 2026
    निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
     18 September 2026
    बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
     18 September 2026
    भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
     18 September 2026
    प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
     18 September 2026
    निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
     17 September 2026
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
    Advt.