दुधवा टाइगर रिजर्व में चौकियां क्यों बना रहा सशस्त्र सीमा बल नेपाल से सटे तराई बेल्ट में हो रही बड़ी तैयारी
Updated on
09-02-2024 12:33 PM
लखनऊ: लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा टाइगर रिजर्व में सशस्त्र सीमा बल 10 सीमा चौकियां बनाएगा। चौकियां बनाने के लिए जरूरी जमीन के संबंध में वन विभाग से जमीन हस्तांतरण की अनुमति मिल गई है। इसके अलावा सीमा चौकियों में स्थायी निर्माण के लिए मुख्यालय से 52.60 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है।एसएसबी सीमांत मुख्यालय लखनऊ के आईजी रत्न संजय ने बताया कि अभियांत्रिकी शाखा द्वारा विभिन्न निर्माण करवाए जा रहे हैं। बहराइच के धरसवां में वाहिनी मुख्यालय की स्थापना की जा रही है। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण हो रहा है। वहीं बलरामपुर के विशुनापुर में वाहिनी की स्थापना के लिए भी जमीन अधिग्रहण का काम हो रहा है।