दुर्गा पूजा-दशहरा के बीच अचानक जापान क्यों जा रहे तेजस्वी यादव, जानिए इनसाइड स्टोरी

Updated on 23-10-2023 01:51 PM
पटना : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पटना से दिल्ली जा रहे हैं, वहां से जापान के लिए रवाना होंगे। दुर्गा पूजा-दशहरे के बीच अचानक तेजस्वी यादव के जापान जाने को लेकर चर्चा का दौर तेज है। बताया जा रहा कि तेजस्वी पर्यटन विभाग के मंत्री भी हैं, इसलिए वह जापान-बिहार के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जा रहे हैं। पटना से जापान के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वहां जाकर कोशिश राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने की होगी।

तेजस्वी ने कहा कि जापान दौरे पर उनकी कोशिश बिहार के लिए निवेश तलाशने की है। बिहार में गया धाम है। जापान में बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों की बड़ी संख्या है। जापान के लोगों के लिए गया पवित्र भूमि है। ऐसे में बिहार का जापान से आध्यात्मिक रिश्ता है। इस रिश्ते के जरिए बिहार में निवेश और विकास लाने की कोशिश होगी।

दुर्गा पूजा छोड़ तेजस्वी जा रहे जापान

तेजस्वी यादव नवमी और दशमी की पूजा छोड़कर जापान के लिए रवाना हो रहे हैं। दरअसल, तेजस्वी यादव बिहार में निवेश लाने की का प्रयास कर रहे हैं। इस कोशिश के मद्देनजर वह लगातार बिहार के पर्यटन को बढ़ाने की कोशिश भी कर रहे। पर्यटन क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जा रहा। पर्यटन केंद्रों को विकसित किया जा रहा। उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा पूरी तरीके से आधिकारिक यात्रा है। इसके अलावा उन्होंने पांच राज्यों में चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सब जगह बीजेपी की हार होगी।

जापान जाने के लिए कोर्ट से मांगी थी इजाजत

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपनी जापान यात्रा के लिए 24 अक्टूबर से 1 नवंबर तक भारत से बाहर रहने की अनुमति मांगी थी। वो आईआरसीटीसी घोटाले लैंड फॉर जॉब मामले में आरोपी हैं। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें बिना बताए देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसलिए उन्होंने सीबीआई कोर्ट से 24 अक्टूबर से 1 नवंबर तक जापान जाने की अनुमति मांगी थी। यह अनुमति उन्हें कोर्ट की तरफ से दी गई है। जिसके बाद वह कल 24 अक्टूबर को दिल्ली से जापान के लिए रवाना हो रहे हैं। एक नवंबर को वह वापस लौट आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.