वंदे भारत पर पथराव का सिलसिला आखिर रुक क्यों नहीं रहा..अब मल्हौर में हो गई पत्थरबाजी

Updated on 16-09-2023 03:58 PM
बाराबंकी: गोरखपुर से लखनऊ आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22549) पर शुक्रवार को एक बार फिर पथराव हुआ। ट्रेन के मल्हौर पहुंचने के दौरान एक पत्थर सी-4 कोच पर आकर लगा। मामले में आरपीएफ बाराबंकी ने मुकदमा दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज से हमलावर की पहचान के लिए एक टीम गोरखपुर के लिए रवाना हो गई है। करीब सवा माह के अंतराल में पत्थर फेकने की यह दूसरी घटना सामने आई है। इंस्पेक्टर आरपीएफ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वंदेभारत ट्रेन लखनऊ से गोरखपुर के लिए जा रहीं थी। इस दौरान मल्हौर रेलवे स्टेशन के भरवारा से थोड़े आगे बाराबंकी की ओर ट्रेन के बढ़ते ही कुछ युवकों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। इससे ट्रेन के शीशे टूट गए।

मौके पर पहुंचे अधिकारी


कंट्रोल रूम से सूचना के बाद बाराबंकी के जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सूचना के आधार पर आरपीएफ ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताना होगा कि इससे पहले छह अगस्त को वंदेभारत ट्रेन के गोरखपुर से लखनऊ जाते समय कुछ लोगों ने सफेदाबाद के पास पत्थर फेंके थे। इसमें नाबालिगों की करतूत सामने आई थी।

यात्रियों में मची खलबली


वंदे भारत की खिड़की का शीशा टूटने से यात्रियों में खलबमी मच गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। आरपीएफ-जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह करीब 9:50 बजे मल्हौर स्टेशन पहुंचने वाली थी। इसी दौरान किसी ने पत्थर फेंका जिससे कोच नंबर सी-4 के सीट नंबर 3 और 4 के पास वाली खिड़की का शीशा टूट गया। बाराबंकी जीआरपी कर्मचारियों के अनुसार यात्रियों ने पत्थर फेंकने वाले की खींची है। इसमें 17-18 साल का युवक दिखा है।

फोटो और फुटेज के आधार पर पत्थर फेंकने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है। घटनास्थल बाराबंकी आरपीएफ के क्षेत्र में होने से जांच का जिम्मा उसे ही सौंपा गया है। बाराबंकी जीआरपी इंस्पेक्टर अरवेश कुमार वर्मा ने के अनुसार केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.