जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ LOC जारी होने के बावजूद गिरफ्तारी क्यों नहीं? अदालत ने ED से पूछा

Updated on 11-11-2022 06:41 PM

दिल्ली की एक अदालत ने चुनिंदा लोगों पर कार्रवाई करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को शुक्रवार को फटकार लगाई। अदालत ने पूछा कि एजेंसी ने जांच अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने के बावजूद उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया? अभिनेत्री के खिलाफ ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लुकआउट सुर्कलर जारी किया गया था।

पटियाला हाउस कोर्ट स्थित विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक की अदालत ने ईडी के साथ ही अभिनेत्री की तरफ से पेश हुए वकीलों की दलीलें सुनने के बाद फर्नांडिस की नियमित जमानत पर शुक्रवार के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया। फर्नांडीज को पहले अंतरिम जमानत दी गई थी। ईडी की इस दलील पर कि फर्नांडिस आसानी से देश छोड़कर भाग सकती हैं क्योंकि उनके पास पैसे की कमी नहीं है, इस पर अदालत ने पूछा कि अभिनेत्री को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?

जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि उसने अभिनेत्री को देश छोड़कर जाने से रोकने के लिए हवाई अड्डों पर लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया हुआ है। अदालत ने जांच एजेंसी से पूछा कि आपने (ईडी) एलओसी जारी करने के बावजूद जांच के दौरान जैकलीन को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया? अन्य आरोपी जेल में हैं। चुनिंदा लोगों पर कार्रवाई की नीति क्यों अपनाई। आरोपी ने यह कहते हुए जमानत मांगी है कि उन्हें हिरासत में रखने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जांच पहले ही पूरी हो गई है और आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया है।

अदालत ने 26 सितंबर को फर्नांडिस को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दी थी। अदालत ने 31 अगस्त को ईडी द्वारा दाखिल पूरक आरोपपत्र पर संज्ञान लिया था और फर्नांडिस को अदालत में पेश होने के लिए कहा था। फर्नांडिस को पूरक आरोपपत्र में पहली बार आरोपी बनाया गया है। उन्हें जांच के संबंध में ईडी कई बार पूछताछ के लिए बुला चुका है। ईडी के पहले के आरोपपत्र और एक पूरक आरोपपत्र में पहले अभिनेत्री को आरोपी नहीं बनाया गया था। हालांकि, दस्तावेजों में फर्नांडिस और अभिनेत्री नोरा फतेही द्वारा दर्ज कराए गए बयानों का विवरण था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.