छोटे शहरों में महिंद्रा बोलेरो क्यों ज्यादा बिकती है, ये हैं 5 बड़ी वजहें

Updated on 14-11-2023 03:13 PM
Mahindra Bolero And Bolero Neo Price And Sale: आज से कुछ समय पहले देशभर के छोटे शहरों में टाटा सूमो और महिंद्रा बोलेरो दो ऐसी गाड़ियां थीं, जो काफी दिखती थीं और इन्हें आम लोगों की फेवरेट कार कहा जाता था। इसके साथ ही कॉमर्शियल कामों के लिए इनका खूब इस्तेमाल हो रहा था। समय के साथ टाटा सूमो अतीत का हिस्सा बन गई और फिर महिंद्रा बोलेरो की अब तक धमक बरकरार है। मौजूदा समय में बोलेरो सीरीज में बोलेरो और बोलेरो नियो जैसी दो गाड़ियां हैं और इनकी हर महीने 9-10 हजार यूनिट बिकती है। चलिए, आज आपको बताते हैं कि आखिरकार छोटे शहरों में बोलेरो क्यों इतनी ज्यादा बिकती है?

10 लाख रुपये से सस्ती

महिंद्रा बोलेरो और बोलेनो नियो दोनों ही मॉडल की शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये से कम है, ऐसे में लोगों को यह बाकी कॉम्पैक्ट 7 सीटर एसयूवी के मुकाबले ये गाड़ियां ज्यादा किफायती लगती हैं। महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) की एक्स शोरूम प्राइस 9.79 लाख रुपये और बोलेरो नियो (Mahindra Bolero Neo) की एक्स शोरूम प्राइस 9.64 लाख रुपये से शुरू होती है।

स्पेस भी खूब हैं इनमें

महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो, दोनों ही 7 सीटर गाड़ियां हैं, ऐसे में इनमें स्पेस भी अच्छा है। भले इन्हें कॉम्पैक्ट एसयूवी कहा जाता है, लेकिन हेडरूम, लेगरूम समेत अन्य मामलों में कंफर्टेबल सीटिंग पोजिशन मिलती है।

पावरफुल इंजन और धांसू माइलेज

महिंद्रा बोलेरो में 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो कि 75 पीएस की मैक्सिमम पावर और 210 एनएम का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, बोलेरो नियो में लगा 1.5 लीटर डीजल इंजन 100 पीएस की पावर और 260 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। ये दोनों ही एसयूवी 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ है। माइलेज की बात करें तो बोलेरो की फ्यूल एफिसिएंसी 16.0 kmpl तक और बोलेरो नियो की माइलेज 17.29 kmpl तक है।

इस सेगमेंट में बाकी 7 सीटर कारों से मजबूत

भारतीय बाजार में किफायती 7 सीटर कारों में 10 लाख रुपये तक की प्राइस रेंज में मारुति सुजुकी अर्टिगा और ईको के साथ ही रेनो ट्राइबर भी है। इनमें अर्टिगा और ट्राइबर एमपीवी सेगमेंट और ईको वैन सेगमेंट में हैं। ऐसे में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में बोलेरो सीरीज अकेले स्टैंड करती है और ये काफी मजबूत दिखती हैं। ऐसे में छोटे शहरों में लोग ज्यादातर बोलेरो ही खरीदते हैं।

निजी के साथ ही सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए भी परफेक्ट

छोटे शहरों में लोग कार मुख्यतया दो कारणों से खरीदते हैं। एक तो यह कि वह निजी इस्तेमाल में तो इसे लाते ही हैं, साथ ही जरूरत पड़ने पर भाड़े पर भी लगा देते हैं और इससे उन्हें हर महीने अच्छी-खासी आमदनी भी हो जाती है या जो लोग फाइनैंस पर कार लेते हैं, उनकी ईएमआई निकल जाती है। ऐसे में बोलेरो और बोलेरो नियो प्लस उनके लिए बेहतर सौदा नजर आता है, क्योंकि एक तो ये कि इनकी सीटिंग कैपासिटी 7 लोगों की है और ऊपर से ये पावरफुल भी दिखती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.