रिकॉर्ड के बारे में क्यों नहीं सोचना चाहते रोहित शर्मा, बल्ले के बाद भारतीय कप्तान ने बातों से भी जीता दिल!

Updated on 12-10-2023 02:24 PM
नई दिल्ली: कप्तान रोहित शर्मा की शतकीय पारी की बदौलत ने भारत अफगानिस्तान (IND vs AFG) को 8 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप 2023 में लगातार दूसरी जीत हासिल की। 16 चौकों और पांच छक्कों से सजी रोहित की 131 रन की आतिशी शतकीय पारी ने भारत को 15 ओवर मैच में जीत दिला दी। इस पारी के दौरान रोहित ने कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का भी रोहित के ही नाम हो गया है।


रोहित ने जीत के बाद क्या-क्या कहा?

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेलने के बाद कहा कि वे रिकॉर्ड के बारे में अधिक नहीं सोचते क्योंकि उन्हें पता है कि अभी लंबा रास्ता तय करना है। प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद रोहित ने कहा, ‘यह बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच थी। अपना स्वाभाविक खेल खेलने के लिए मैं खुद का समर्थन कर रहा था। जानता था कि एक बार जब मैं अपनी नजरें जमा लूंगा तो विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान हो जाएगी। विश्व कप में शतक बनाना खास होता है। इसे लेकर बहुत खुश हूं।'

भारतीय कप्तान ने आगे बात करते हुए कहा- रिकॉर्ड के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहता क्योंकि मुझे पता है कि अभी बहुत आगे जाना है और अपनी एकाग्रता नहीं खोनी है जो जरूरी है। मैं जानता हूं कि टीम को अच्छी शुरुआत देना और जहां तक संभव हो अच्छी स्थिति में पहुंचाना मेरी जिम्मेदारी है। यह कुछ ऐसा है जो मैंने कुछ समय से किया है और मुझे पसंद है। जब यह काम करता है तो अच्छा लगता है।

पाकिस्तान से टक्कर पर भी बोले

भारत को अपने अगले मैच में अब 14 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेलना है और रोहित ने कहा कि वह इसे किसी अन्य मैच की तरह ही ले रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत-पाकिस्तान मैच में भी इसी तरह खेलना चाहते हैं। बाहरी चीजों की चिंता नहीं करना चाहता। हम प्रत्येक मैच को इसी तरह देखेंगे।’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.