इम्मॉर्टल अश्वत्थामा से क्यों बाहर हुईं सारा अली खान

Updated on 27-10-2022 07:03 PM

विकी कौशल की फिल्म इम्मोर्टल अश्वत्थामा अनाउंसमेंट के बाद कई वजहों से सुर्खियों में रह चुकी है। मूवी के बंद होने से लेकर सारा अली खान के रिप्लेस होने तक की खबरें आ चुकी हैं। सारा की जगह मूवी में सामंथा प्रभु के होने की खबर के बाद अब वजह सामने आई है कि ऐसा क्यों किया गया। रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म में कई बदलाव किए गए थे। जिसके बाद सारा फिल्म में फिट नहीं बैठ रही थीं। 

इस वजह से सारा हुईं बाहर

सारा अली खान विकी कौशल की शादी के वक्त उनके साथ कई बार देखी गईं। दोनों साथ में इम्मोर्टल अश्वत्थामा फिल्म में नजर आने वाले थे। कुछ वक्त पहले खबर आई कि फिल्म से सारा अली खान को बाहर कर दिया गया। उनकी जगह सामंथा प्रभु ने ले ली है। सारा फिल्म से क्यों बाहर हुईं, इसका पता नहीं चल पाया था। रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में मेकर्स को यंग एक्ट्रेस की जरूरत थी। उस वक्त सारा को ले लिया गया। बहाद में बदलाव हुए और डेट्स की प्रॉब्लम भी आ गई। इसके बाद सारा को फिल्म छोड़नी पड़ी। 

विकी के फैन्स को फिल्म का इंतजार

फिल्म की स्क्रिप्ट के हिसाब से अब बड़ी एक्ट्रेस की जरूरत है। इसलिए मूवी में सामंथा प्रभु को लिया गया है। हालांकि मेकर्स की तरफ से सामंथा का नाम कन्फर्म नहीं है लेकिन लंबे वक्त से उनके नाम पर चर्चा है। विकी ने फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। उनकी बॉडी बिल्डिंग की तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं। उनके फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.