Hanuman Beniwal के गढ में पीएम मोदी की 28 जुलाई को प्रस्तावित रैली क्यों हुई रद्द, जानिए ये बड़ा कारण

Updated on 18-07-2023 05:08 PM
नागौर : नागौर जिले के खींवसर में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 28 जुलाई को होने वाली स्थगित हो गई है। रैली की तैयारियां तेजी से चल रही थी। केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने खींवसर का दौरा भी कर लिया लेकिन सोमवार शाम को अचानक रैली के रद्द होने के समाचार आ गए। पीएम मोदी की रैली के स्थगित होने का कारण बीजेपी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की व्यवस्तता बताया है। हालांकि बीजेपी नेताओं द्वारा बताया गया यह कारण लोगों के गले नहीं उतर रहा है।

विरोध के डर से रैली स्थगित होने की चर्चाएं

जैसे ही पीएम मोदी के खींवसर दौरे के समाचार आए। उसी दिन से विपक्ष के नेताओं ने पीएम मोदी की रैली का विरोध शुरू कर दिया। जब केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए खींवसर का दौरा किया तो कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए और पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। पीएम की रैली के विरोध का समाचार दिल्ली पहुंचा। इसके कुछ देर बाद ही रैली के स्थगित होने के समाचार आ गए। ऐसे में यह चर्चाएं चल रही है कि कहीं विरोध को देखते हुए तो रैली को स्थगित नहीं किया।

हनुमान बेनीवाल के गढ में सेंध की कोशिश

खींवसर विधानसभा सीट हनुमान बेनीवाल का गढ मानी जाती है। परिसिमन के बाद जब से खींवसर विधानसभा सीट बनी है तब से यहां हनुमान बेनीवाल का ही दबदबा रहा है। दो बार बेनीवाल खुद विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में उनके भाई नारायण बेनीवाल खींवसर से विधायक हैं। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से नागौर सीट का गठबंधन किया था। कृषि कानून बनाए जाने के बाद देशभर के किसानों ने जब केन्द्र सरकार का विरोध किया। तब हनुमान बेनीवाल ने गठबंधन तोड़ दिया और केन्द्र सरकार का विरोध करते हुए किसान आन्दोलन में कूद पड़े। अब बीजेपी हनुमान बेनीवाल के गढ खींवसर में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है लेकिन स्थानीय लोगों ने केन्द्रीय मंत्री को काले झंडे दिखाकर पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी करके विरोध कर दिया।

अब 15 अगस्त के बाद शेखावाटी में होगी पीएम की रैली

खींवसर रैली स्थगित किए जाने के बाद बीजेपी के नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री की व्यस्तता के कारण रैली को स्थगित किया गया है। अब यह रैली 15 अगस्त के बाद होगी। रैली के स्थान भी बदलने की चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की रैली अब नागौर जिले के खींवसर में होने के बजाय शेखावाटी क्षेत्र में होगी। .हालांकि फिलहाल रैली का कोई स्थान तय नहीं हुआ है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.