अनिल जयसिंघानी और अनिष्का के टच में क्यों थीं अमृता फडणवीस? पति से खराब रिश्ते का भी जिक्र, चार्जशीट में खुलासा

Updated on 06-06-2023 07:13 PM
मुंबई:अमृता फडणवीस घूस और बुकी अनिल जय सिंघानी की गिरफ्तारी के मामले में पुलिस की चार्जशीट से बड़ा खुलासा हुआ है। चार्जशीट में इस बात का जिक्र किया गया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस, बुकी अनिल जयसिंघानी और उसकी बेटी अनिष्का से नियमित संपर्क में थीं। 6 मार्च को वह उससे मिली भी थीं, यह मुलाकात गिरफ्तारी के बाद हुई थी। इतना ही नहीं चार्जशीट में इस बात का भी जिक्र है कि अमृता फडणवीस ने अनिष्का को यह बताया था कि साल 2019 से उनके देवेंद्र फडणवीस से संबंध भी ठीक नहीं हैं। अमृता फडणवीस ने अनिष्का से 20 फरवरी की एफआईआर के बाद 24 फरवरी को यह कहा कि वह देवेंद्र जी से बात करेंगी। हालांकि, उनके और मेरे संबंध ठीक नहीं हैं लेकिन मैं उनके बारे में जानती हूं, अगर उन्हें लगा कि तुम्हारे साथ गलत हुआ है तो वह न्याय जरूर करेंगे। इस मामले के जांच अधिकारी रवि सरदेसाई के मुताबिक अमृता फडणवीस ने यह मैसेज पुलिस की सलाह के बाद भेजा था ताकि अनिल जयसिंघानी की लोकेशन का पता चल सके और उसकी गिरफ्तारी की जा सके। इस मामले में जिस ट्रांस्क्रिप्ट का जिक्र है उसकी कॉपी टाइम्स ऑफ़ इंडिया के पास है।
दरअसल जयसिंघानी बीते सात- आठ सालों से फरार चल रहा था। पुलिस ने शिकायतकर्ता (अमृता फडणवीस) को यह कहा था कि अनिष्का से व्हाट्सएप और अन्य तरीकों से संपर्क में बनी रहें, जब तक आरोपी की गिरफ्तारी हो जाये। अमृता फडणवीस ने व्हाट्सएप चैट में यह भी कहा है कि मैसेज करने से बेहतर है कि मैं अनिष्का से मिलूं। हालांकि, यह मुलाकात 26 फरवरी के बाद होगी क्योंकि देवेंद्र फडणवीस 26 फरवरी तक पुणे उपचुनाव में व्यस्त हैं। अमृता फडणवीस के मैसेज के मुताबिक दोनों की मुलाकात बीकेसी के एक फाइव स्टार होटल में होनी थी। इस मामले में चार्जशीट 18 मई को फाइल हुई थी।

क्या है मामला?
अनिष्का और उसके पिता अनिल जयसिंघानी अमृता फडणवीस को एक करोड़ रूपये की घूस देने के आरोपी हैं। यह घूस इसलिए दी गयी थी ताकि अमृता, देवेंद्र फडणवीस से जयसिंघानी के खिलाफ दर्ज दर्जनों मामलों को खत्म करने के लिए बात करें। हालांकि, बाद में एक वीडियो के जरिये दस करोड़ रूपये का हफ्ता मांगने की भी कोशिश हुई थी। आरोप है कि जैसे ही अमृता फडणवीस ने इनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, तब जयसिंघानी की तरफ से कई वीडियो भेजे गए। जिसमें इस बात का जिक्र था कि वह आपराधिक मामलों को खत्म करने में मदद करेंगी। 6 मार्च को जिस नंबर से मैसेज किया गया था वह अनिल जयसिंघानी का था। उसमें लिखा था, ' डिअर दीदी जी, ऐसे हालात के बावजूद आने के लिए शुक्रिया।

अनिष्का ने मुझे सब बताया, आप अपनी तबीयत का ध्यान रखिये। मेरी भी तबीयत ठीक नहीं है, हालांकि, अब उम्मीद की किरण नजर आ रही है। बता दें कि इस मामले में पहली गिरफ्तारी 16 मार्च को अनिष्का की थी। उसके बाद 19 मार्च को पुलिस ने अनिल जयसिंघानी को अरेस्ट किया था। एक मैसेज में अनिल जयसिंघानी ने यह भी दावा किया था कि महाविकास अघाड़ी सरकार के समय में पुलिस उससे जुड़े दो मामलों में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने वाली थी क्योंकि वह बोगस मामले थे। हालांकि, पुलिस ने इसे गलत बताया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.