जातीय जनगणना पर हेमंत सोरेन क्यों हिचक रहे, वजह ऐसी की जान कर हैरान रह जाएंगे

Updated on 10-10-2023 12:54 PM
रांची: बिहार में भारी शोरशराबे और आपत्ति-विरोध के बीच जाति गणना हो गई। ओडिशा सरकार ने बिना किसी शोरशराबे के जाति गणना करा ली। अब झारखंड में भी इसकी मांग हो रही है। बीजेपी भले इस पर अभी कुछ नहीं बोल रही, लेकिन बाकी पार्टियां इसकी मांग कर रही हैं। सीएम हेमंत सोरेन खुल कर इस मांग पर नहीं बोलते, लेकिन जाति गणना की मांग को खारिज भी नहीं करते। वे तर्क देते हैं कि वर्ष 2021 में ही उन्होंने जातिगत आरक्षण का प्रस्ताव विधानसभा से पास करा राज्यपाल को भेज दिया था। यानी वे बात को घुमा देते हैं। हेमंत सोरेन को जाति गणना कराने में कहां दिक्कत है, यह जानना जरूरी है। दरअसल झारखंड की पहचान आदिवासी बहुल राज्य के रूप में होती रही है। आदिवासियत की राजनीति झारखंड की तकरीबन सभी पार्टियां करती हैं। अगर ऐसे दल जाति गणना पर खुल कर नहीं बोलते तो इसके कारण भी हैं। अब तक यही बात कही जाती रही है कि झारखंड की कुल आबादी में आदिवासी महज 26 प्रतिशत हैं। ओबीसी की आबादी 50 प्रतिशत से अधिक है। ऐसे में झारखंड में अगर जाति गणना हुई तो उसके आंकड़े आदिवासियों की राजनीति करने वाले दलों के मुसीबत खड़ी कर देंगे। शायद यही वजह रही कि चार साल से अधिक के अपने कार्यकाल में हेमंत सोरेन के दिमाग में यह बात नहीं आई।

ईसाई धर्म मानने वाले आदिवासियों की बड़ी संख्या

झारखंड की आदिवासी आबादी में खासा तादाद ईसाइयों की है। आदिवासी से ईसाई धर्म अपनाने वाले लोग पहले से ही दोहरा लाभ लेते रहे हैं। वे ईसाइयों के साथ आदिवासियों को मिलने वाले आरक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ भी लेते रहे हैं। अगर ठीक से गणना हो तो आदिवासी समाज से ईसाई धर्म अपनाने वाले लोगों की संख्या अलग हो जाएगी। ऐसे में विशुद्ध आदिवासी आबादी की संख्या घट जाएगी। ओबीसी में बहुलता कुर्मी बिरादरी की है। वे अर्से से आदिवासी जमात में खुद को शामिल करने की मांग करते रहे हैं। इसके लिए कई बार रेल अवरोध भी किया गया। खैर, जब तक इस बाबत कोई निर्णय नहीं हो जाता, कुर्मी ओबीसी में ही गिने जाएंगे।

जाति गणना से मुस्लिम आबादी का आएगा बड़ा डेटा

जाति गणना होने पर मुस्लिम आबादी के असली आंकड़े सामने आ जाएंगे। झारखंड के कई जिलों में मुसलमानों की आबादी बेतहाशा बढ़ी है। संताल परगना के सीमावर्ती जिलों में तो कई स्थानों पर अल्पसंख्यक मुसलमान ही बहुसंख्यक हो गई है। भाजपा इसे लेकर अक्सर सवाल भी उठाती रहती है। घुसपैठ कर अवैध ढंग से झारखंड में आए मुस्लिम तबके के काफी लोग अब यहां के निवासी भी अपने को बताने लगे हैं। आदिवासी लड़कियों से शादी, रेप और हत्या के कुछ मामले भी सामने आए हैं, जिन्हें भाजपा आदिवासी समाज पर जुल्म मानती है और इन्हें राज्य सरकार द्वारा संरक्षण देने का आरोप लगाती है।

आदिवासी समाज की राजनीति करने वाले फंसेंगे

ऐसे में अगर झारखंड में जाति गणना होती है तो आदिवासी समाज की राजनीति करने वालों पर शामत आ जाएगी। आदिवासियों के लिए बनने वाली सरकारी योजनाओं में कटौती भले न हो, लेकिन सवाल तो उठेंगे ही कि ओबीसी की आबादी अगर अधिक है तो उन्हें क्यों नहीं आदिवासियों की तरह या उनसे अधिक लाभ मिले। इसलिए कि विपक्षी दलों ने हाल के दिनों में एक नारा दिया है- जिसकी जितनी आबादी, उसको उतनी ही हिस्सेदारी। यही फार्मूला सत्ताधारी दलों को जाति गणना कराने से पहले सोचने पर विवश कर रहा है।

बिहार जैसे बवाल से बचना तो नहीं चाहते हेमंत

झाऱखंड सरकार को भय है कि जाति गणना कराने पर बिहार की तरह बवाल संभव है। जिस तरह महागठबंधन के नेता बिहार में आपस में ही बंट गए हैं और ईबीसी की अधिक आबादी देख कर उन्हें सीएम बनाने या उसी हिसाब से मंत्रिमंडल गठन की मांग हो रही है, ऐसी स्थिति झारखंड सरकार के सामने भी आ सकती है। जब आबादी के हिसाब से कुर्मी सत्ता में प्रतिनिधित्व की मांग करेंगे, आरक्षण की सीमा बढ़ाने के लिए आवाज उठाएंगे, जाहिर है कि मुस्लिम भी उसी तरह की मांग करने लगें।

जाति गणना पर हेमंत सोरेन का घुमावदार जवाब

जाति गणना की मांग पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहते हैं कि यह तो उनकी पार्टी की पुरानी मांग है। उनकी सरकार का स्पष्ट मानना है कि जो जिस समूह में जितनी संख्या में हैं, उसको उतना अधिकार मिलना चाहिए। लेकिन झारखंड में जाति गणना होगी कि नहीं या कब होगी, जैसे सवाल पर वे गोलमटोल जवाब देते हैं कि जातिगत जनगणना को लेकर 2021 से ही उनकी सरकार प्रयास कर रही है। राज्यपाल को विधानसभा से पारित कर आरक्षण से संबंधित विधेयक 2021 में ही भेजा गया। पर, हेमंत इस बात का स्पष्ट जवाब नहीं देते कि जाति गणना वे भी कराएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.