नीतीश कुमार के जनता दरबार में क्यों बंद कर दिया गया माइक, वजह जानिए यहां

Updated on 11-09-2023 02:17 PM
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज 11 सितंबर सोमवार को जनता दरबार लगा है। जनता दरबार का लाइव प्रसारण हो रहा था। इसी दौरान ऑडियो खराब हो गई। वहीं मौजूद मीडिया कर्मियों को भी सीएम नीतीश की आवाज सुनाई नहीं दे रही है। सोमवार की सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ, उस वक्त सब कुछ नॉर्मल था। लेकिन, अचानक कार्यक्रम का ऑडियो खराब हो गया। नीतीश कुमार अधिकारियों से क्या कह रहे, कुछ सुनाई नहीं दे रहा था।

सीएम नीतीश से जनता दरबार में लोगों ने क्या शिकायत की, शिकायत के निवारण के लिए नीतीश कुमार ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिए? कुछ सुनाई नहीं दे रहा। वहां मौजदू मीडिया कर्मियों ने सीएम के सूचना जन संपर्क पदाधिकारी को ऑडियो नहीं आने की शिकायत की। लेकिन, यह शिकायत अब तक दूर नहीं हुई है। जनता दरबार म्यूट ही रहा। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि कुछ टेक्निकल इश्यू है। इस वजह से आवाज नहीं आ रही।

क्या जान बूझकर म्यूट की गई आवाज?

नीतीश कुमार के जनता दरबार के लाइव टेलीकास्ट के दौरान ऑडियो गायब होने पर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसा जानबूझ कर किया गया है। दरअसल एक ही शिकायत लेकर फरियादी बार-बार मुख्यमंत्री के पास पहुंच रहे थे। इससे सरकार की किरकिरी हो सकती थी। शायद यही वजह है कि लाइव टेलीकास्ट का ऑडियो बीच-बीच में म्यूट कर दिया जाता था। ताकि जनता दरबार की पोल न खुले। न किसी को आवाज सुनाई देगी और न ही जनता दरबार की पोल खुलेगी।

जनता दरबार को लेकर बीजेपी लगाती रही है ये आरोप

दरअसल बीजेपी नेता पहले ही कहते रहे हैं कि जनता दरबार केवल दिखावे के लिए होता है। बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने बीते कई महीने पहले ही कहा था कि जनता दरबार से लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। सिर्फ दिखावे के लिए मुख्यमंत्री जनता दरबार आयोजित करते हैं।

जनता दरबार में हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार में शामिल हुए। वे आम लोगों की शिकायत सुन रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, भूमि सुधार, गृह समेत कई विभागों से जुड़ी शिकायत लेकर फरियादी पहुंचे हैं। जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों के मंत्री और अधिकारी भी मौजूद हैं। लेकिन सीएम नीतीश से क्या शिकायतें हो रही हैं, शिकायतों के निवारण के लिए मुख्यमंत्री क्या आदेश-निर्देश दे रहे हैं, इस बारे माइक म्यूट होने के चलते कुछ जानकारी नहीं मिल पा रही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.