इजराइल-लेबनान जंग के बीच ग्राउंड जीरो पर क्यों डटे रहेंगे भारतीय सेना के जवान, जानिए वजह

Updated on 04-10-2024 01:54 PM
नई दिल्ली : इजरायल का लेबनान पर ग्राउंड अटैक जारी है और ग्राउंड जीरो पर भारतीय सैनिक भी मौजूद हैं। ये भारतीय सैनिक यूएन पीसकीपिंग मिशन का हिस्सा हैं। गुरुवार को UNIFIL (यूनाइटेड नेशंस इंटरिम फोर्स इन लेबनान) ने साफ कर दिया कि सैनिक वहां से पीछे नहीं हटेंगे। इजरायल ने ग्राउंड ऑपरेशन शुरू करने से पहले पीसकीपिंग फोर्स से पीछे हटने की अपील की थी।

भारत सहित 50 देशों की सेना के जवान तैनात


पीसकीपिंग मिशन के सैनिक वहां डटे हैं लेकिन हालात के चलते पेट्रोलिंग नहीं कर पा रहे हैं। ब्लू लाइन पर UNIFIL के तहत भारत सहित दुनिया के 50 देशों की सेना के 10 हजार से ज्यादा सैनिक तैनात हैं। इसमें भारत के 700 से ज्यादा सैनिक हैं। UNIFIL के तहत भारतीय सैनिकों की तैनाती गोलान हाइट की तरफ है और इसी सेक्टर की तरफ से इजरायल ने लेबनान पर ग्राउंड अटैक शुरू किया।

भारतीय सेना के जवान सुरक्षित


सेना के मुताबिक लगातार हो रहे रॉकेट और हवाई हमलों के बीच तैनात भारतीय सेना के सभी जवान सुरक्षित हैं। इजराइल और लेबनान के बीच के एरिया को ब्लू लाइन के नाम से जाना जाता है। इसकी कुल लंबाई 120 किलोमीटर है। ये एक बफर जोन है जहां यूएन फोर्स तैनात है, जो पीसकीपिंग फोर्स है।

गश्ती नहीं कर पा रही है पीसकीपिंग फोर्स


ब्लू लाइन इजराइल और लेबनान के बीच लाइन ऑफ विड्रॉल है जिसे संयुक्त राष्ट्र ने साल 2000 में इजरायली सेना के लेबनान से वापसी के तहत तय किया गया था। ये ब्लू लाइन अस्थायी है और UNIFIL इसकी कस्टोडियन है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.