चौड़ा सीना, मोटे बाइसेप्स नहीं, तेज गेंदबाजी में काफ मसल्स का मेन रोल, समझें पेसर्स का जिम साइंस

Updated on 11-11-2023 03:13 PM
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के कायरन पोलार्ड विशालकाय छह फीट छह इंच लंबे प्लेयर हैं, लेकिन गेंदबाजी करते वक्त मुश्किल से 125 KM/H की रफ्तार से ही बॉलिंग कर पाते। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली आकार में पोलार्ड से छोटे होने के बावजूद तूफानी रफ्तार से गेंदबाजी करते। 150 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार निकालते। इस उदाहरण से स्पष्ट है कि तेज गेंदबाजी करने के लिए किसी खिलाड़ी की छाती चौड़ी होना या बड़े बाइसेप्स होना जरूरी नहीं है। तेज गेंदबाजी मसल्स का खेल है। भले ही जिम में लोहा उठाकर आपकी मांसपेशियां बहुत मजबूत हों, लेकिन जब तक वो एक साथ काम नहीं करेंगी, आप तेज गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। जिम में अपनी काफ मसल्स की एक्सरसाइज करते मोहम्मद शमी काफी हद तक इस कहानी को बयान कर रहे हैं।

तेज गेंदबाजी की खास एक्सरसाइज

मोहम्मद शमी मौजूदा वर्ल्ड कप में भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं। शुरुआती मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने के बाद हार्दिक पंड्या के इंजर्ड होने के चलते शमी का मौका मिला। अब सिर्फ चार मैच में ही उनके नाम 16 विकेट हो चुके हैं। शमी की गेंदबाजी पिछले कुछ मुकाबलों में सबसे ज्यादा खतरनाक दिखी है। 33 साल के शमी सिर्फ 5.8 इंच लंबे हैं। बावजूद इसके वह न सिर्फ जबरदस्त पेस निकाल रहे हैं बल्कि उनकी सीम पोजिशन भी गजब की है। शमी को ये एक्यूरेसी मिलती है, उनके रिदम से और रिदम आता है परफेक्ट रनअप से। इन सबके लिए किसी गेंदबाज के काफ मसल्स मजबूत होना काफी जरूरी है, जिम में जिसकी एक्सरसाइज शमी कर रहे थे।

इन मसल्स से मिलती है ताकत

क्रिकेट में तेज गेंदबाजी के लिए ताकत, शक्ति, गति और समन्वय के संयोजन की आवश्यकता होती है। तेज गेंदबाजी के लिए इन मसल्स का मजबूत होना बेहद जरूरी है। पहला क्वाड्रिसेप्स (Quadriceps) ये जांघ के सामने की मांसपेशियां हैं, जो घुटने को फैलाती हैं और डिलीवरी स्ट्राइड के लिए जरूरी शक्ति पैदा करने में अहम है। जांघ के पीछे की मांसपेशियां हैमस्ट्रिंग (Hamstrings) कहलाती हैं, जो घुटने को मोड़ती हैं और डिलीवरी के बाद फॉलो-थ्रू के दौरान पैर को धीमा करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। ग्लूट्स (Glutes) नितंबों की बड़ी मांसपेशियां हैं जो डिलिवरी के दौरान ताकत में अहम भूमिका निभाती है। पीठ की मांसपेशियां डिलिवरी के दौरान पोजिशन और स्थिरता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

शमी की सफलता का राज

लंबे समय तक अपने प्रदर्शन को बनाए रखने के लिए जरूरी ताकत और सहनशक्ति विकसित करने के लिए तेज गेंदबाजों के लिए उपरोक्त मांसपेशी समूहों की सही कंडीशनिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जरूरी है। मोहम्मद शमी ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो अपलोड किया है, उसमें वह लोअर बॉडी की एक्सरसाइज करते देखे जा सकते हैं। जिसमें उनकी मसल्स की वर्जिश की जा रही है, जिसका जिक्र ऊपर किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.