मंदिर तक दंडवत जाकर विधवा महिलाओं ने मांगी अनुकंपा नियुक्ति:हाथ में रखा नारियल, सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की

Updated on 10-12-2022 07:12 PM

रायपुर में फिर से अनुकंपा नियुक्ति संघ की महिलाओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। शुक्रवार को महिलाएं बूढ़ातालाब धरना स्थल से गणेश मंदिर तक दंडवत पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने वहां पूजा पाठ किया है और सरकार के सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की है।

शुक्रवार को शाम 5 बजे के आस-पास महिलाएं हाथों में नारियल फूल और अगरबत्ती लेकर धरनास्थल से निकलीं। मगर लोग तब हैरान हुए, जब ये पूरे रोड दंडवत होते हुए मंदिर तक गईं। लोग रुक कर भी मामले को समझने की कोशिश करते दिखे। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं थी।

दरअसल, ये सभी महिलाएं प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आईं है और रायपुर में आंदोलन कर रही हैं। ये सभी पंचायत स्तर के उन शिक्षकों की पत्नियां हैं जिनकी हादसे या बीमारी की वजह से मौत हो गई। इनका कहना है कि सरकारी नौकरी में कमाने वाले व्यक्ति की मौत के बाद परिवार के किसी एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति का नियम होता है। मगर हमें आज तक नहीं मिला है। जिसके चलते कई दिनों से अनुकंपा नियुक्ति संघ के बैनर तले महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। इसके पहले यही महिलाएं मंत्रेी रविंद्र चौबे के घर कटोरा लेकर पहुंच गई थीं।

प्रदर्शन के बाद संघ की प्रदेश अध्यक्ष माधुरी मृघे ने कहा भगवान गणेश जी बहुत दयावान हैं। वे हम पर दया करेंगे। साथ ही सत्ता में बैठे लोगों को सद्बुद्धि प्रदान करेंगे। यहां हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। छत्तीसगढ़ राज्य की विधवा बहू बेटियां पिछले 52 दिनों से सड़कों में बैठने के लिए मजबूर हैं। महिलाओं से मिलने समय-समय पर पक्ष और विपक्ष दोनों के नेता पहुंच चुके हैं। पिछले सप्ताह मंत्री टीएस सिंहदेव ने धरना स्थल पर जाकर इन महिलाओं से मुलाकात की और इन्हें आश्वासन दिया था। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भी इन महिलाओं से मुलाकात कर चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.