पत्नी बोली धर्म बदलो बेटे का खतना करा रखा मुस्लिम नाम, बेल पर छूटे पति का दिल दहलाने वाला खुलासा

Updated on 09-08-2023 02:05 PM
सुमित शर्मा, कानपुरः यूपी के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने पत्नी और ससुरालीजनों पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि ससुरालीजनों ने चार साल के बेटे का जबरन खतना करा दिया। इसके साथ ही उसका मुस्लिम रीति-रिवाज से नामकरण कर दिया। जब इसका विरोध किया तो, ससुराल वालों ने मारपीट की। फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा दिया। 10 महीने बाद जमानत पर बाहर आए पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। सीपी ने इस मामले की जांच एसीपी को सौंपी है।


पत्नी का ब्रेनवॉश किया

मूलरूप से प्रतापगढ़ का रहने वाला अनिल माली बाबू कोतवाली क्षेत्र में रह कर मजदूरी करता था। इसी दौरान उसके मीना नाम की मुस्लिम युवती से प्रेम संबंध हो गए। दस साल पहले लव मैरिज कर ली थी। उनका एक चार साल का बेटा है। शादी के बाद से ससुराल वाले रंजिश मानने लगे थे। शादी के आठ साल बाद पत्नी का मायके आना-जाना शुरू हो गया। पत्नी के भाई शहजाद और ससुरालीजनों ने पत्नी का ब्रेनवॉश कर दिया। इसके बाद वो मुझपर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगी।

जेसीपी आनंद प्रकाश का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उस आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले की जांच एसीपी बाबूपुरवा को सौंपी गई है।
जेसीपी आनंद प्रकाश

झूठे मुकदमे में फंसाया

ससुरालीजनों ने बेटे का मुस्लिम रीति-रिवाज से नामकरण कर दिया। आरोप है कि इसका विरोध करने पर बीते 28 अगस्त 2022 को शहजादे और रिश्तेदार पहुंचे। बच्चे को जबरन खतना के लिए ले जाने लगे। जब इसका विरोध किया, तो मुझे पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद पत्नी और बच्चे को अपने साथ लेकर चले गए। इसके बाद पत्नी के भाई शहजादे ने पत्नी को जान से मारने की कोशिश का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवा दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.