बीवी का ब्यूटी पार्लर, खुद रोहित शर्मा के जिगरी, कौन हैं अभिषेक नायर, जो बन सकते हैं भारत के असिस्टेंट कोच

Updated on 11-07-2024 05:20 PM
​टीम इंडिया के हेड कोच पोजिशन के लिए बीसीसीआई ने गौतम गंभीर को चुना। अब गौतम गंभीर अपने सपोर्ट स्टाफ को चुनेंगे। अपने सिपहसालार तैयार करेंगे। दरअसल, भारतीय टीम को कोचिंग देना कोई आसान काम नहीं है। अलग-अलग डिपार्टमेंट के अलग-अलग एक्सपर्ट्स होते हैं। ऐसे में अब कयासों का बाजार गर्म हो चुका है। गंभीर के कोर सपोर्ट स्टाफ में कौन-कौन होगा, इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स एकेडमी के मुखिया अभिषेक नायर भारत के असिस्टेंट कोच हो सकते हैं। चलिए ऐसे में पूर्व भारतीय खिलाड़ी अभिषेक नायर के बारे में कुछ और बातें जानते हैं।

​भारत के लिए खेले तीन वनडे​

अभिषेक नायर के पास क्रिकेट का लंबा अनुभव है। औसत कद और चौड़े कंधे वाले अभिषेक नायर का जन्म भले ही हैदराबाद के नजदीक सिकंदराबाद में हुआ, लेकिन उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर में उन्होंने मजबूत मुंबई का प्रतिनिधित्व किया। बाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज नायर दाएं हाथ से मीडियम पेस भी करते थे। 100 से ज्यादा फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले अभिषेक नायर को 2009 में भारत के लिए वनडे डेब्यू करने का मौका मिला, लेकिन तीन मैच की एक पारी में वह कोई रन नहीं बना पाए।

​रोहित शर्मा के करीबी दोस्त

बिग हिटर अभिषेक नायर के पास छक्का मारने की अद्भुत ताकत थी। 2006 में मुंबई को रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाने में उनका बेशकीमती योगदान था। अभिषेक नायर और टीम इंडिया के दोस्त रोहित शर्मा जिगरी दोस्त हैं। दोनों के बीच घरेलू क्रिकेट के दिनों से मधुर संबंध है। नायर को 2008 की शुरुआत में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अपने साथ जोड़ा था। गंभीर के विश्वासपात्र होने के साथ-साथ रोहित की दोस्ती भी टीम इंडिया के लिए उनके रास्ते खोलती है।

​आईपीएल में केकेआर की बैकबोन​

अभिषेक नायर आईपीएल फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) अकेडमी के प्रमुख हैं, उन्हें केकेआर के अहम रणनीतिकारों में से एक माना जाता है। वह युवा खिलाड़ी और टीम मैनेजमेंट के बीच पूल का काम करते हैं। 2018 में वह कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ जुड़े। तब से लेकर अबतक लगभग पूरा कोचिंग स्टाफ बदल चुका है, लेकिन नायर सीईओ वेंकी मैसूर के खास माने जाते हैं। आईपीएल 2024 का फाइनल जीतने के बाद कई प्लेयर्स ने इसका क्रेडिट नायर को दिया था।

सेलिब्रिटी ब्यूटीशियन हैं पत्नी नताशा शेख

अभिषेक नायर की पत्नी का नाम नताशा शेख है। वह एक प्रोफेशनल हेयर और मेकअप आर्टिस्ट हैं। हेयर गैराज के नाम से उनका सैलून ब्रांड चलता है, जहां बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस सर्विस के लिए पहुंचती हैं। अभिषेक नायर और नताशा की शादी 7 जून 2014 को हुई थी। दोनों की लव स्टोरी दिलचस्प है। बाल कटवाने गए अभिषेक नायर ने पहली बार नताशा को देखा। ये मुलाकात दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। वैसे नताशा के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है क्योंकि उन्होंने अपनी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.