वर्ष 2024 तक टीबी मुक्त राज्य के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे : स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. खाड़े

Updated on 12-07-2023 06:10 PM

प्रदेश में समन्वित प्रयास से 2024 तक टीबी मुक्त राज्य बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने यह बात जिला क्षय अधिकारियों से कही। डॉ. खाड़े क्षय नियंत्रण कार्यक्रम में ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि क्षय उन्मूलन कार्यक्रम को मैदानी अमले के साथ बेहतर ढ़ंग से क्रियान्वित किया जाना है। जिला क्षय अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त कर मैदानी अमले को प्रशिक्षित करेंगे।

प्रशिक्षिण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में एमडी एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास ने बताया कि राज्य के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से सेम्पल एकत्र करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। प्रदेश में कार्यरत 9300 सीएचओ से राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में सहयोग लिया जा रहा है। टीबी नियंत्रण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक किया जायेगा।

डॉ. संजय सूर्यवंशी, डॉ. अरूण कुमार, डॉ. अशोक भारद्वाज, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. मलिक परमार और डॉ. तल्हा साद ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में विशेषकर आपातकालीन टीबी मामलों को नियंत्रित करने और टीबी के विरूद्ध संघर्ष में विभिन्न व्यक्तियों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र में प्रदेश के सभी 25 मेडिकल कॉलेज के पल्मोनरी विभाग के प्रमुख और 15 जिलों के जिला क्षय अधिकारी ने भाग लिया। राज्य क्षय अधिकारी डॉ. वर्षा राय और उप संचालक राज्य क्षय उन्मूलन कार्यक्रम डॉ. राहुल श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.