अडानी की फार्च्यून ब्रांड तेल की कंपनी बिकेगी? अडानी विल्मर से निकलने की सोच रहे हैं गौतम भाई!

Updated on 06-11-2023 02:54 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। खबर है कि देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी अपनी एफएमसीजी कंपनी अडानी विल्मर में अपना 43.97 फीसदी हिस्सा बेचने जा रहे हैं। यह कंपनी फार्च्यून ब्रांड से सरसों तेल और सोयाबीन तेल समेत तमाम तरह के खाद्य तेल बेचती है। साथ ही यह कंपनी आटा, चावल, दाल, बेसन, सत्तू आदि प्रोडक्ट भी खूब बेचती है। इस कंपनी के बारे में खबर चल रही है कि गौतम अडानी अपनी कंपनी अडानी विल्मर की हिस्सेदारी बेचने को लेकर कई दिग्गज कंपनियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

महीने भर में पूरी हो सकती है डील


हमारे सहयोगी ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक अडानी विल्मर की हिस्सेदारी बेचने की यह डील एक महीने के अंदर पूरी हो सकती है। इस समय अडानी विल्मर में गौतम अडानी ग्रुप की 43.97 फीसदी की हिस्सेदारी है। यह कंपनी फार्च्यन ब्रांड के नाम से तरह तरह के खाद्य तेल, बेसन, आटा और अन्य पैकेज्ड ग्रोसरी प्रोडक्ट बेचती है। बताया जाता है कि गौतम अडानी अपने ग्रुप की कंपनी अडानी विल्मर में अपनी संपूर्ण हिस्सेदारी तीन अरब डॉलर में बेचने की कोशिश कर रहे हैं।

लिस्टेड कंपनी है अडानी विल्मर


अडानी विल्मर शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी है। लिस्टिंग के बाद इस ज्वाइंट वेंचर में सिंगापुर की विल्मर इंटरनेशनल और अडानी ग्रुप की 43.97-43.97 फीसदी की हिस्सेदारी है। अडानी विल्मर में पब्लिक शेयर होल्डिंग 12.006 फीसदी की है। इस साल की शुरुआत में भी इस तरह की ख़बरें आई थीं जिनमें कहा गया था कि पोर्ट-टू-पावर समूह की प्रमुख कंपनी अडानी विल्मर में अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। हालांकि तब अडानी एंटरप्राइजेज ने विल्मर वेंचर्स से बाहर निकलने की खबरों का खंडन किया था। अडानी एंटरप्राइजेज ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा था, "हम यह स्पष्ट करना चाहेंगे कि अब तक, मीडिया रिपोर्ट से संबंधित ऐसी कोई घटना नहीं है, जिसके लिए सेबी लिस्टिंग विनियमों के विनियमन 30 के अनुसार कंपनी की ओर से किसी भी खुलासे की आवश्यकता हो।"

अभी घाटा हुआ है कंपनी को


इस कंपनी ने बीते एक नवंबर को अपने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। सितंबर 2023 तिमाही के दौरान कंपनी को 130.73 करोड़ रुपये का सामेकित घाटा हुआ है। इससे एक साल पहले, इसी अवधि में कंपनी को 48.76 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

अडानी का फोकस कहीं और?


बताया जाता है कि गौतम अडानी की अगुवाई वाला अडानी ग्रुप इस समय इंफ्रास्ट्रक्चर और पोर्ट कारोबार पर फोकस करने की योजना बना रहा है। अडानी विल्मर में ग्रुप की हिस्सेदारी बेचने की योजना इसी प्लान का एक हिस्सा हो सकता है। अडानी ग्रुप इस पैसे का उपयोग अपने मूल बिजनेस के लिए करने जा रहा है, फिलहाल इस रकम से कर्ज चुकाने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.