बियांका को महंगा पड़ेगा ग्रैमी 2025 में अश्लीलता फैलाना? जानिए कान्ये वेस्ट की बीवी पर मुकदमा होगा या नहीं
Updated on
06-02-2025 01:10 PM
रैपर कान्ये वेस्ट की पत्नी बियांका सेंसरी ने बीते दिनों ग्रैमी अवॉर्ड्स 2025 के रेड कारपेट पर खूब सुर्खियां बटोरीं। वह अवॉर्ड शो में ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर पहुंची थीं, जिसको लेकर खूब शोर मचा। कथित तौर पर कान्ये और बियांका को समारोह से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद से ही यह चर्चा चल पड़ी कि 30 साल की ऑस्ट्रैलियाई मॉडल पर 'अश्लीलता को बढ़ावा देने' का केस दर्ज हो सकता है। लेकिन अब ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। बियांका पर कोई मुकदमा नहीं होगा।
सोमवार, 3 फरवरी को लॉस एंजिलिस में ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन किया था। इस दौरान 30 साल की बियांका अपने 47 साल के पति कान्ये वेस्ट के साथ क्रिप्टो डॉट कॉम स्टेडियम पहुंचीं। रेड कार्पेट पर दोनों पूरी तरह से काले कपड़े पहने हुए पहुंचे थे। लेकिन बाद में जैसे ही वो फोटोग्राफरों के सामने आए, बियांका ने अपनी छोटी सी ट्रांसपेरेंट मिनी ड्रेस दिखाने के लिए काले पंख से बना ओवरकोट उतार दिया। उनकी मिनी ड्रेस पूरी तरह से पारदर्शी थी, जिसको लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद कई लोगों ने उनकी गिरफ्तारी की भी मांग की।
बियांका और कान्ये के खिलाफ नहीं आई किसी की शिकायत
अब TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, LAPD के सूत्रों ने पुष्टि की है कि इस स्टंट पर कोई कानूनी मुकदमा दर्ज नहीं होगा। इसमें कहा गया है कि ग्रैमी अवॉर्ड्स एक प्राइवेट इवेंट है और समारोह से किसी ने भी पुलिस में इसको लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।
वकील ने बताया क्या कहते हैं अमेरिका के नियम
कैलिफोर्निया में वकील एंड्रिया ओगुंटुला ने भी 'पेज सिक्स' को दिए एक बयान में इसको लेकर कानूनी रुख साफ किया। एंड्रिया ने कहा, 'सेंसरी की ड्रेस ने यकीनन हर सीमा को पार कर दिया है, लेकिन कैलिफोर्निया में इस तरह के 'अभद्र प्रदर्शन' में यदि कोई व्यक्ति किसी का अपमान करने या कामुकता को बढ़ावा देने के लिए अपने प्राइवेट पार्ट्स को जानबूझकर पब्लकि में दिखाता है, तो उस पर कार्रवाई हो सकती है। लेकिन सैद्धांतिक रूप से उनके खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा नहीं चलाया जाएगा।'
बियांका की ड्रेस रेगुलेशन का उल्लंघन?
वकील ने आगे कहा कि इस बात की संभावना है कि सेंसरी के आउटफिट ने ब्रॉडकास्ट ड्रेस रेगुलेशन का उल्लंघन किया हो। टेलीविजन नेटवर्क CBS द्वारा अपनाए गए 'स्टैंडर्ड प्रैक्टिस एडवाइजरी' के मुताबिक, ग्रैमी अवार्ड्स में खुले तौर पर स्तन, नितंब और जननांग दिखाना बैन है। इसमें साफ-साफ कहा गया है कि नितंब और महिला स्तन को पर्याप्त रूप से ढका जाना चाहिए।
FCC के नियम में भी अश्लीलता परोसने पर रोक
इसी तरह अमेरिकी टेलीविजन प्रसारण के लिए नियम तय करने वाले फेडरेल कम्यूनिकेशन कमीशन (FCC) का भी मत है कि अश्लील कॉन्टेंट केबल टीवी, सैटेलाइट चैनल और प्रसारण टीवी के साथ ही रेडियो पर बैन हैं। ये नियम CBS और अन्य दूसरे नेटवर्क को ग्रैमी रेड कार्पेट पर आने के दौरान हुए इस स्टंट को दिखाए जाने से रोकते हैं।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…