सबसे अच्छे दिन लाऊंगा... उम्मीदवारी के लिए ट्रंप को टक्कर देंगे अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस, शुरू किया प्रचार

Updated on 08-06-2023 07:05 PM
वॉशिंगटन : अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवारी हासिल करने की कवायद के तहत बुधवार को अपने प्रचार अभियान की शुरूआत करते हुए एक वीडियो जारी किया। वीडियो में उन्होंने 'धरती पर सबसे महान राष्ट्र के सर्वश्रेष्ठ दिन लाने' का वादा किया। तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के दौरान चार वर्षों तक उपराष्ट्रपति पद पर सेवा देने वाले पेंस ने वीडियो में कहा, 'अलग-अलग समय अलग-अलग नेतृत्व की मांग करते हैं।' डेस मोइनेस में प्रचार अभियान की शुरूआत होने से पहले यह वीडियो 'फॉक्स न्यूज' और ट्विटर के जरिये जारी किया गया।

उन्होंने कहा, 'आज हमारी पार्टी और हमारे देश को एक ऐसे नेता की जरूरत है जो सहयोग और परोपरकारिता की ओर ले जाए, जैसा कि (पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम) लिंकन ने कहा था।' उन्होंने कहा, 'हालांकि दरकिनार रहना आसान होता, लेकिन मेरा अतीत ऐसा नहीं रहा है। यही कारण है कि मैं आज ईश्वर और अपने परिवार को साक्षी मानते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल होने की घोषणा करता हूं।' हालांकि, ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि वह रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल होंगे।

पूर्व राष्ट्रपति के सामने पूर्व उपराष्ट्रपति

इस तरह, ऐसा पहली बार होगा जब रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने की कोशिश में किसी पूर्व राष्ट्रपति को अपने कार्यकाल में उपराष्ट्रपति रहे व्यक्ति से चुनौती का सामना करना पड़ेगा। उनके अलावा, फ्लोरिडा के गवर्नर रोन डेसेंटीस, पूर्व अमेरिकी राजदूत निक्की हेली, दक्षिण कैरोलीना के सीनेटर टिम स्कॉट, न्यूजर्सी के पूर्व गवर्नर क्रिस क्रिस्टी और आरकंसस के पूर्व गवर्नर एसा हचिंसन भी रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार हासिल करने की दौड़ में शामिल हैं।

पेंस के लिए आयोवा राज्य बेहद खास

पेंस और उनके सलाहकार, आयोवा को उनके नामांकन के लिए महत्वपूर्ण स्थान मान रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी के भीतर नामांकन संबंधी मतदान सबसे पहले इसी राज्य में होगा। आयोवा में बड़ी संख्या में ईसाई मतदाता हैं और पेंस के समर्थक इस राज्य को पूर्व उपराष्ट्रपति के संभावित निर्वाचन क्षेत्र के रूप में देखते हैं। उन्हें यह भी लगता है कि अमेरिकी संसद में इंडियाना का प्रतिनिधित्व करने वाले पेंस का व्यक्तित्व इस राज्य के लिए उपयुक्त है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.