बिहार के शिक्षा मंत्री पद से हटाए जाएंगे चंद्रशेखर? तेजस्वी के विदेश से लौटते ही मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना

Updated on 07-07-2023 06:56 PM
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच की तल्खी अब निर्णायक मुकाम पर पहंच गई है। दिल्ली रवाना होने से पहले आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के कहने पर चंद्रशेखर सीएम नीतीश कुमार से तो मिले, लेकिन उनकी जो फजीहत सीएम आवास में हुई, वह उनके चेहरे और झुंझलाहट से साफ झलक रही थी।

कैसे केके पाठक के घेरे में आए चंद्रशेखर

चंद्रशेखर जब तक सीएम आवास पहुंचते, उसके पहले ही केके पाठक को नीतीश ने अपने आवास पर बुला लिया था। वे पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। वे अपने साथ शिक्षा मंत्री के कारनामे वाली कई फाइलें लेकर हाजिर थे। चंद्रशेखर की बात सुनने के बाद नीतीश ने केके पाठक से सफाई मांगी तो उन्होंने शिक्षा मंत्री के एक-एक कारनामे फाइलों के हवाले से सिलसिलेवार बताना शुरू किया। चंद्रशेखर की सिट्टी-पिट्टी गुम थी। अंत में नीतीश ने चंद्रशेखर को खुद में सुधार लाने की सलाह देकर विदा कर दिया। तीन दिनों से चल रहे इस विवाद का पटाक्षेप फिलहाल हो गया है। इस प्रकरण में लालू-नीतीश के बीच बातचीत से एक बात तय हो गई कि चंद्रशेखर को शिक्षा विभाग से हटा कर कोई और महकमा दे दिया जाए। यानी आने वाले दिनों में अगर चंद्रशेखर किसी दूसरे विभाग के मंत्री बन जाएं तो कोई आश्चर्य नहीं।

सीएम की अनदेखी करते रहे हैं चंद्रशेखर

यह पहला मौका नहीं है, जब चंद्रशेखर ने अपने आचरण से सीएम नीतीश कुमार को ठेस पहुंचाई हो। इससे पहले चंद्रशेखर ने रामचरित मानस को नफरती ग्रंथ बता कर सनसनी फैला दी थी। इसे लेकर सरकार में शामिल जेडीयू के नेता भी खासा नाराज हुए थे। आरजेडी में भी उनके बयान पर मतभेद था। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह चंद्रशेखर के समर्थन में खड़े थे, तो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी विरोध में। बीच में राम मनोहर लोहिया का भी जिक्र आया। शिवानंद का कहना था कि लोहिया तो रामायण मेले का आयोजन कराते थे। आरजेडी नेता और बिहार के डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव ने इस विवाद पर चुप्पी साध ली थी। इससे चंद्रशेखर का मन बढ़ा और कैबिनेट मीटिंग में नीतीश ने जब उन्हें इस तरह के बयान पर टोका तो वे अपनी बातों पर अड़े रहे। नीतीश कुमार के मन में तभी से खटका था।

चंद्रशेखर से का अब बदल जाएगा विभाग

शिक्षा मंत्री और केके पाठक के बीच जब विवाद मीडिया में छाया तो लालू ने चंद्रशेखर को अपने आवास पर बुलाया। वहां वे अपना दुखड़ा लालू को सुनाते रहे। बाद में लालू ने नीतीश को फोन कर चंद्रशेखर से मिल लेने की सलाह दी। यह भी कहा कि जितनी जल्दी और जैसे हो, विवाद को खत्म कराएं। इससे सरकार की किरकिरी हो रही है। नीतीश ने हां तो कहा, लेकिन जब तक चंद्रशेखर सीएम आवास पहुंचते, उसके पहले ही सीएम ने वित्त मंत्री विजय चौधरी और केके पाठक को भी तमाम दस्तावेज के साथ बुला लिया था। फिर चंद्रशेखर की बात सुनने के बाद पाठक की बारी आई। पाठक ने शिक्षा मंत्री के कारनामों की फाइल पलटनी शुरू की। एक-एक गलती वे बताते रहे और चंद्रशेखर चुपचाप सुनते रहे। खैर, यह कवायद तो शिक्षा मंत्री को सिर्फ उनको कठघरे में खड़ा करने के लिए ही थी। भरोसेमंद सूत्र बताते हैं कि लालू से नीतीश कुमार की बात हो चुकी है। मंत्रिमंडल में फेर-बदल वैसे भी होना ही है। तेजस्वी यादव अभी विदेश दौरे पर हैं। उनके लौटते ही मंत्रिमंडल में फेर-बदल होगा और चंद्रशेखर किसी दूसरे विभाग के मंत्री बनाए जा सकते हैं। यानी इस लड़ाई का हासिल यही होगा कि चंद्रशेखर से शिक्षा विभाग छिन जाएगा।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.