दारा सिंह चौहान जीतेंगे या सुधाकर सिंह बसपा के वोटर गेमचेंजर साबित होंगे

Updated on 04-09-2023 01:20 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में घोसी विधानसभा सीट (Ghosi By Election) पर उपचुनाव के लिए पांच सितंबर को मतदान है। इससे पहले सभी की निगाहें बसपा के मतदाताओं पर टिक गई हैं। चूंकि, बसपा ने उपचुनाव में कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है, ऐसे में माना जा रहा है कि इसके मतदाता चुनावी गणित को बदल सकते हैं। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच है, जिसने जनता के बीच जमकर प्रचार किया है। राजनीतिक जानकर बताते हैं कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में एनडीए और I.N.D.I.A. की कड़ी परीक्षा है। जातीय समीकरण के जरिए चुनाव लड़ रहे दोनों धड़ों की निगाहें इस समय बसपा के कैडर दलित वोटरों पर लगी हैं। सपा और भाजपा प्रत्याशी के बीच दिख रही सीधी जंग में जातियां भी दो धड़ों में बंटी दिख रही हैं। एक मात्र बसपा का कैडर वोट कहे जाने वाले दलित मतदाताओं का रुझान बहुत कुछ तय करेगा।

इस उपचुनाव में बसपा का प्रत्याशी नहीं होने से यह माना जा रहा है कि बसपा का वोटर जिधर जाएगा उसका पलड़ा भारी होगा। उपचुनाव में मतदान से पहले बसपा ने बड़ा सियासी दांव चल दिया है। बसपाई या तो घर बैठेंगे और यदि बूथ तक जाएंगे तो नोटा दबाएंगे। बसपा के इस निर्णय से घोसी के उपचुनाव में एक अलग स्थित होगी क्योंकि इस सीट पर दलित मतदाताओं की संख्या बहुत है जो चुनाव को प्रभावित करने का दम रखते हैं।

बसपा उपचुनाव का विरोध करती है: विश्वनाथ पाल


बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का कहना है कि हमारी पूरी टीम आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर लगी है। इस उपचुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश के मुताबिक हमारे लोग भाग नहीं लेंगे। चूंकि यह चुनाव प्रलोभन देकर विधायक तोड़कर हो रहा है जिसका भार जनता पर जा रहा है, इसलिए हम इसका विरोध करते हैं। बसपा के लोग अगर अपने मत का प्रयोग करेंगे तो सिर्फ नोटा का ऑप्शन ही प्रयोग में लाएंगे।

दलित मतदाता निर्णायक भूमिका में रहेंगे


वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक प्रसून पांडेय कहते हैं कि घोसी उपचुनाव में भले ही मुकबला सपा और भाजपा के बीच में है, लेकिन बसपा का वोटर इस चुनाव का गेमचेंजर होगा। पिछले चुनाव की स्थित यही बयां कर रही है। बीते तीन चुनाव के परिणाम भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं। राजनीतिक दलों के आंकड़ों की मानें तो यहां बसपा की पकड़ अब भी मजबूत दिखाई दे रही है। 2017 में बसपा के अब्बास अंसारी को 81,295 मत मिले थे। जबकि 2019 के उपचुनाव में बसपा के अब्दुल कय्यूम अंसारी को 50,775 वोट मिले थे। 2022 में यहां बसपा प्रत्याशी वसीम इकबाल को 54,248 मत मिले थे। इन आंकड़ों से यही पता चलता है कि दलित मतदाता यहां निर्णायक भूमिका में हैं।


2019 में दूसरे नंबर पर थे सुधाकर सिंह

ज्ञात हो कि चुनाव में भाजपा ने सपा छोड़कर पार्टी में शामिल हुए पूर्व विधायक और मंत्री दारा सिंह चौहान को ही प्रत्याशी बनाया है। वहीं सपा ने क्षत्रिय समाज के सुधाकर सिंह पर दांव लगाया है। सुधाकर सिंह 2017 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़कर तीसरे और 2019 में निर्दलीय चुनाव लड़कर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस उप चुनाव में 4,30,391 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 2,31,536 पुरुष और 1,98,825 महिला मतदाता है।

घोसी में 90 हजार दलित मतदाता


राजनीतिक दलों के आंकड़ों की मानें तो इस क्षेत्र में सर्वाधिक करीब 90 हजार दलित मतदाता हैं। क्षेत्र में करीब 90 हजार मुस्लिम मतदाता बताए जाते हैं। पिछड़े वर्ग में 50 हजार राजभर, 45 हजार नोनिया चौहान, करीब 20 हजार निषाद, 40 हजार यादव, 5 हजार से अधिक कोइरी और करीब 5 हजार प्रजापति वर्ग के वोट हैं। अगड़ी जातियों में 15 हजार से अधिक क्षत्रिय, 20 हजार से अधिक भूमिहार, 8 हजार से ज्यादा ब्राह्मण और 30 हजार वैश्य मतदाता हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.