वर्ल्ड कप में स्पिनरों को कर देंगे तबाह, दिग्गज ने संजू सैमसन को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

Updated on 03-08-2023 02:49 PM

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में कोलकाता नाइटराइडर्स को लगातार पांच छक्कों के साथ जीतकर दिलाकर सुर्खियां बटोरने वाले रिंकू सिंह आयरलैंड के आगामी दौरे और हांगझोउ एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम की ओर से छाप छोड़ने को तैयार हैं। रिंकू से जब भारतीय टीम में जगह बनाने पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, 'हमारा काम सिर्फ रन बनाना है। मैच मिलेगा तो अच्छा करेंगे। मैं ज्यादा सोचता नहीं हूं। ऊपरवाला बस देख ले। अपने हाथ में तो सिर्फ मेहनत है। मेहनत करते रहेंगे, देखते हैं क्या होता है।'


मेरे हाथ में सिर्फ मेहनत
किशोरावस्था के दौरान अपने भाइयों और पिता खानचंद के साथ घरों और होटलों में एलपीजी सिलेंडर देने वाले रिंकू ने कहा, 'बेशक मेरे माता-पिता, भाई, मेरे बचपन के कोच (मसूद अमीनी), सभी खुश हैं। यह हमारा सामूहिक सपना था। मैं ज्यादा नहीं सोचता। मैं वर्तमान में जीना पसंद करता हूं। उम्मीद करता हूं कि भगवान का आशीर्वाद बना रहेगा। कड़ी मेहनत करना मेरे हाथ में है और मैं ऐसा करता रहूंगा, फिर देखते हैं क्या होता है।'
 
गरीब बच्चों के लिए बन रहा हॉस्टल
रिंकू खेल को कुछ वापस देना चाहते हैं और अलीगढ़ में मैदान के समीप एक छोटा हॉस्टल बनवा रहे हैं। उन्होंने अलीगढ़ में ही क्रिकेट के गुर सीखे। हॉस्टल में वंचित तबके के कम से कम 15 लड़कों को रखने की सुविधा होगी, जहां वे कोच अमीनी के मार्गदर्शन में अपने खेल को आगे बढ़ाएंगे। रिंकू ने कहा, 'मैं एक हॉस्टल बनवा रहा हूं और इसके करीब क्रिकेट मैदान है इसलिए बच्चों के लिए आसानी होगी। मेरे बड़े भाई की तरह के एक व्यक्ति ने मुझे कहा कि इन बच्चों के लिए कुछ योजना बनाते हैं। हॉस्टल बनाते है, उन्होंने आधी धनराशि दी और मैंने दूसरा हिस्सा देने का फैसला किया।'
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.