MP के 6वें एयरपोर्ट का भूमिपूजन करेंगे, 239.95 करोड़ रुपए से बनेगा

Updated on 15-02-2023 07:04 PM

विंध्य को कुछ देर बाद एयरपोर्ट की सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रीवा में एयरपोर्ट के निर्माण का भूमि पूजन करेंगे। निर्माण 239.95 करोड़ रुपए से होगा। मध्यप्रदेश में यह 6वां एयरपोर्ट होगा। अभी तक भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और खजुराहो में एयरपोर्ट हैं।

समारोह में केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री 747 करोड़ 51 लाख के 32 कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी करेंगे। इनमें 144 करोड़ 9 लाख के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 603 करोड़ 42 लाख के 17 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्य समारोह चोरहटा हवाई पट्टी में होगा। महिला सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है।

रीवा को ये सौगातें मिलीं

  • 71 करोड़ रुपए की लागत से 2000 लीटर उत्पादन क्षमता का दुग्ध भवन
  • 1.0323 करोड़ रुपए से शासकी हाईस्कूल समान में अतिरिक्त कक्ष निर्माण
  • 65.6252 करोड़ रुपए से जल जीवन मिशन के तहत 156 योजनाएं
  • 4.3 करोड़ रुपए से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई वॉटरशेड
  • 65 खेत तालाब, 8 अमृत सरोवर निर्माण कार्य का लोकार्पण
  • रीवा-बीड़ा-सेमरिया मार्ग के 28/10 किमी टमस नदी में पुल
  • रीवा बकिया सेमरिया मार्ग के 26/4 किमी में निर्मित टमस नदी पर पुल के निर्माण कार्य का लोकार्पण हुआ।

5 सीएम राइज स्कूल का लोकार्पण

  • 48.1 करोड़ रुपए से पीके सीएम राइज स्कूल
  • 38.1 करोड़ रुपए से सिरमौर सीएम राइज स्कूल
  • 38 करोड़ रुपए से रायपुर कर्चुलियान सीएम राइज स्कूल
  • 35.7 करोड़ रुपए से डभौरा सीएम राइज स्कूल
  • 40.7 करोड़ से मनगवां सीएम राइज स्कूल

रीवा में बनेगा एसडीएम भवन

  • 11.07 करोड़ रुपए से रीवा में बनने वाले संयुक्त अनुविभागीय राजस्व कार्यालय भवन
  • 7.96 करोड़ से हनुमना के तहसील भवन
  • पुर्नघत्वीकरण योजना के तहत 65 करोड़ रुपए से सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आवास
  • हाउसिंग बोर्ड द्वारा शहर में पुर्नघनत्वीकरण योजना के तहत 94.833 करोड़ रुपए के विभिन्न निर्माण कार्य
  • 29.61 करोड़ रुपए से विश्वविद्यालय और बोदाबाग रोड में सिरमौर चौराहा में निर्मित फ्लाईओवर पुल के तृतीय लेग का निर्माण
  • 1.31 करोड़ रुपए से एसडीएम भवन सिरमौर और 1.24 करोड़ से उप तहसील भवन डभौरा
  • 0.76 करोड़ रुपए से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई वॉटरशेड अंतर्गत मऊगंज और हनुमना में बनने वाले दो कस्टम हायरिंग सेंटर निर्माण कार्यों का भूमिपूजन।

ये जनप्रतिनिधि शामिल होंगे
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह, सांसद जनार्दन मिश्र, राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल शामिल होंगे। वहीं महिला सम्मेलन में रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला, गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह, सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह, मउगंज विधायक प्रदीप पटेल, मनगवां विधायक पंचूलाल प्रजापति, त्योंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी, सेम​रिया विधायक केपी त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, महापौर अजय मिश्र, नगर निगम स्पीकर व्यंकटेश पाण्डेय शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
CM शिवराज सिंह चौहान 15 फरवरी को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आ रहे हैं। CM वायुयान से सुबह 11.40 बजे जबलपुर डुमना एयरपोर्ट पहुंचेगे। दोपहर 12 बजे जबलपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.50 बजे रीवा पहुंचेंगे। यहां केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के साथ एयरपोर्ट कार्य का शिलान्यास कर महिला सम्मेलन में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 3.20 बजे सीएम हेलीकाप्टर से जबलपुर जाएंगे। वे शाम 4.10 बजे जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचकर वायुयान से भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

सिंधिया का कार्यक्रम
केंद्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को जबलपुर से हेलिकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.50 बजे रीवा हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। यहां एयरपोर्ट के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर 2.30 बजे कार द्वारा हवाई पट्टी से रवाना होकर दोपहर 2.42 बजे पिपरा पहुंचेंगे। यहां श्रीमंत माधवराव सिंधिया वृद्धाश्रम का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.45 बजे इटौरा में नवीन क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण कर शाम 4.45 बजे कार द्वारा प्रयागराज रवाना हो जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.