क्या कर्मचारियों को 1 जनवरी से मिलेगा 8वें वेतन आयोग का एरियर, HRA पर कितना बचाती है सरकार?

Updated on 11-12-2025 02:40 PM
नई दिल्ली: आठवें वेतन आयोग का गठन हो चुका है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसकी सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार है। सवाल है कि क्या केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 1 जनवरी, 2026 से 8वें वेतन आयोग का एरियर देगी? यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब सरकार ने अभी तक साफ-साफ नहीं दिया है। सरकार ने संकेत जरूर दिए हैं कि कर्मचारियों को उस तारीख से एरियर मिल सकता है, लेकिन अभी तक कुछ भी आधिकारिक तौर पर तय नहीं हुआ है। कर्मचारी संगठनों और राजनेताओं की ओर से इस बारे में सरकार से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भी यह मामला उठा।

इस हफ्ते लोकसभा में चार सांसदों ने वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से 8वें वेतन आयोग को लागू करने की तारीख के बारे में पूछा। राज्य मंत्री ने अपने जवाब में कोई खास तारीख नहीं बताई। चौधरी ने कहा कि 8वें केंद्रीय वेतन आयोग को लागू करने की तारीख सरकार तय करेगी। सरकार 8वें वेतन आयोग की स्वीकृत सिफारिशों को लागू करने के लिए उचित धन का प्रावधान करेगी।

एरियर का हाल

नवंबर 2025 में स्वीकृत संदर्भ की शर्तों (टर्म ऑफ रेफरेंस) के अनुसार, सरकार ने 8वें वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार को रिपोर्ट को मंजूरी देने और उसे अधिसूचित करने में अतिरिक्त 3-6 महीने लग सकते हैं। पिछले तीन वेतन आयोगों के इतिहास को देखें तो उन्होंने अपनी समय-सीमा के बाद रिपोर्ट सौंपी है। हालांकि, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को पिछले वेतन आयोग के खत्म होने की तारीख से ही एरियर मिलना शुरू हो गया था।
उदाहरण के लिए 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें जून 2016 में लागू की गईं, लेकिन कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 1 जनवरी, 2016 से एरियर मिला। इसी तरह, 6वें वेतन आयोग की सिफारिशों को अगस्त 2008 में मंजूरी मिली थी, लेकिन कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2006 से एरियर मिला। क्या इस बार भी ऐसा ही होगा या सरकार पैटर्न बदल सकती है?

एचआरए एरियर

ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह पटेल का कहना है कि पिछली प्रथाओं को जारी रखते हुए सरकार को तकनीकी रूप से 1 जनवरी, 2026 से एरियर देना चाहिए। पटेल बताते हैं कि सरकार मकान किराया भत्ता (HRA) पर एरियर नहीं देती है, इसलिए देरी से उसे पैसे बचाने में मदद मिल सकती है। लेकिन वेतन और अधिकांश भत्तों के लिए वह एरियर देती है।
पटेल ने कहा, 'कर्मचारी संघ लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि सरकार HRA पर भी एरियर दे। लेकिन बाकी भत्तों के लिए, सरकार को तकनीकी रूप से 1 जनवरी, 2026 से एरियर देना चाहिए।' पटेल ने बताया कि 76,500 रुपये के मूल वेतन पर सरकार एचआरए पर लगभग 18,360 रुपये बचाती है। मान लीजिए किसी कर्मचारी का मूल वेतन 76,500 रुपये है। इस समय महंगाई भत्ता (DA) 58% है, जो 44,370 रुपये होता है। मकान किराया भत्ता (HRA) 30% है, जो 22,950 रुपये होता है। तो कुल वेतन 1,43,820 रुपये हुआ।

जानिए पूरी कैलकुलेशन?

अब 8वें वेतन आयोग की बात करते हैं। मान लीजिए फिटमेंट फैक्टर 2.0 है। तो मूल वेतन 1,53,500 रुपये हो जाएगा। DA अभी 0% माना गया है क्योंकि DA 50% होने पर ही 30% के ऊपर जाता है। HRA 27% पर गणना की गई है, जो 41,310 रुपये होता है। तो कुल वेतन 1,94,310 रुपये हो जाएगा। अब एरियर की गणना करते हैं। HRA के बिना प्रति माह एरियर = 1,53,000 - (76,500+44,370) = 1,53,000 - 1,20,870 = 32,130 रुपये। अगर HRA को शामिल करें, तो प्रति माह एरियर होगा: (1,53,500 + 41,310) - 1,43,820 = 1,94,810 - 1,43,820 = 50,990 रुपये। तो, सरकार की प्रति माह बचत = 50,490 - 32,131 = 18,359 रुपये।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.