नगरीय निकायों में आउटसोर्स व्यवस्था को समाप्त करेंगे : नगरीय विकास मंत्री श्री सिंह

Updated on 18-01-2023 05:21 PM

मैं यह वादा करता हूँ कि आपके कल्याण के लिये जो बन सकेगा, उसमें कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। सभी नगरीय निकायों में आउटसोर्स व्यवस्था को समाप्त करेंगे। जल्द ही इसके आदेश जारी किये जायेंगे। सफाई कामगारों के 18 सूत्रीय मांग-पत्र पर विचार के लिये प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी में संगठन के तीन प्रतिनिधि शामिल होंगे। कमेटी एक माह में रिपोर्ट देगी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह रवीन्द्र भवन में मध्यप्रदेश सफाई कामगार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

मंत्रीश्री सिंह ने कहा कि स्वच्छता मित्रों को हर माह समय पर वेतन दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। भोपाल नगर निगम के चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि जल्द जारी की जाएगी। अनुकम्पा नियुक्ति देने के संबंध में भी विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर संभव मांगों को पूरा किया जाएगा।

सफाई कामगारों के चरणों में प्रणाम

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आपका योगदान अमूल्य है। कोरोना काल में सफाई कामगारों द्वारा किये गये कार्यों की जितनी भी सराहना की जाएँ वह कम है। आप सभी के चरणों में मैं प्रणाम करता हूँ। आपके हितों की चिंता करना हमारी और राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महात्मा गाँधी के बाद स्वच्छता मित्रों का सम्मान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है। गाँधी जी ने कहा था कि आजादी से ज्यादा महत्वपूर्ण स्वच्छता है। गाँधी जी के बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ही स्वच्छता को इतना महत्व दिया और स्वच्छता मिशन की शुरूआत की, जो अब अभियान बन चुका है। हमारी संस्कृति में भी स्वच्छता को लक्ष्मी से जोड़ा गया है।

देश में सेना और स्वच्छता मित्र का है महत्वपूर्ण योगदान

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री सिंह ने कहा कि देश में सेना और स्वच्छता मित्रों का योगदान महत्वपूर्ण है। सेना का रक्षा में और स्वच्छता मित्रों का स्वच्छता में। सैनिक वेतन के लिये नहीं वतन के लिये कार्य करता है और इसी तरह स्वच्छता मित्र भी शहर के लिये कार्य करता है। इनके कार्य देश और समाज के लिये अनुकरणीय है।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सफाई कामगारों की दुर्घटना बीमा की राशि 2 लाख से बढ़ा कर 5 लाख रूपये कर दी गई है। वर्ष 2024 तक मशीनों से सफाई का कार्य विभिन्न शहरों में शुरू करने का लक्ष्य है। सफाई कर्मचारियों को मशीने उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे सफाई कामगारों को काम सहूलियत होगी।

नगरपालिक निगम भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय ने कहा कि प्रदेश पूरे देश में स्वच्छता में नम्बर-1 सिर्फ आप लोगों के कारण आया है। उन्होंने कहा कि भोपाल नगर निगम में ठेके पर सफाई नहीं करवाई जाएगी। सफाई कामगारों को समय पर वेतन दिलाया जाएगा। श्रीमती राय ने कहा कि कड़कडाती ठण्ड में भी आप काम करते है, आपकी पीड़ा को मैं समझती हूँ।

अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्री मगन झांझोट ने सफाई कामगारों के संबंध में विभिन्न मांगे रखी। उन्होंने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री को 18 सूत्रीय मांग-पत्र भी सौंपा। कार्यक्रम में संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किये। इस दौरान नगरपालिक निगम भोपाल के अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगरपालिक निगम सागर श्री वृंदावन अहिरवार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.