राहुल सेना पर भारी पड़ेगी फाफ की RCB? जानें बड़े मैच में कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Updated on 10-04-2023 07:09 PM
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज यानी 10 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने उतरेगी। वह अपने तीसरे मैच में बल्लेबाजों से अधिक रन और डेथ ओवरों में गेंदबाजों से अधिक अनुशासन की उम्मीद करेंगे। आरसीबी की टीम पिछले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 81 रन की करारी हार के बाद इस मुकाबले में उतर रही है और उसकी नजरें जीत की राह पर लौटने पर होंगी। अभी टूर्नामेंट अपने शुरुआती चरण में है लेकिन आसीबी के लिए डेथ ओवरों की गेंदबाजी चिंता का सबब बन गई है।

लखनऊ के फिरकी गेंदबाज तो फॉर्म में हैं ही, तेज गेंदबाज मार्क वुड भी विपक्षी बल्लेबाजों पर नकेल कसने में कामयाब रहे हैं। वुड पिछले मैच में वह फ्लू होने के चलते नहीं खेल सके थे। जहां तक बल्लेबाजी की बात है तो काइल मायर्स ने काफी प्रभावित किया है लेकिन कप्तान लोकेश राहुल और ऑलराउंउर मार्कस स्टोइनिस की फॉर्म चिंता का विषय है। क्विंटन डीकॉक भी कुछ खास नहीं कर सके हैं।
जहां आरसीबी ने अब तक खेले गए दो में से एक में जीत और एक में हार का सामना किया है। तो वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक इस सीजन खेले गए 3 मुकाबलों में से 2 में जीत दर्ज की है। जबकि एक मैच में उन्हें भी हार का मुंह देखना पड़ा है। ऐसे में आरसीबी और एलएसजी के बीच यह मैच काफी ज्यादा रोचक हो सकता है। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। तो आइये ऐसे में नजर डालते हैं कि इस दिलचस्प मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन किस प्रकार हो सकती है।

कुछ ऐसी होगी दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

लखनऊ सुपर जायंट्स: लोकेश राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक, काइल मायर्स, दीपक हूडा, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, मार्क वुड, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई, अवेश खान
इम्पैक्ट प्लेयर्स: कृष्णप्पा गौतम, अमित मिश्रा, मनन वोहरा, करण शर्मा

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन मैक्सवेल, डेविड विली, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, कर्ण शर्मा

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
Advt.