मारवाड़ में गहलोत की चलेगी या बेनीवाल की... या खिलेगा कमल, पढ़ें ETG Times Now नवभारत के ताजा सर्वे की रिपोर्ट

Updated on 02-11-2023 02:15 PM
जयपुर: विधानसभा चुनाव 2023 में इस बार राजस्थान के रिजल्ट पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। हर कोई राजस्थान के लोगों का मूड जानने को आतुर है। विधानसभा चुनाव से पहले टाइम्स नाउ नवभारत और ईटीजी का ताजा सर्वे सामने आया है। इसमें राजस्थान में एक बार फिर सत्ता परिवर्तन होती नजर आ रही है। सत्ता परिवर्तन का जो सिलसिला राजस्थान में पिछले 30 साल से चला आ रहा है। वही सिलसिला इस बार भी कायम रहने की संभावनाएं नजर आ रही हैं। राजस्थान के मारवाड़ अंचल के सर्वे पर नजर डालें तो वहां पर भी बीजेपी कांग्रेस पर भारी पड़ती नजर आ रही है।

अगर राजस्थान में आज चुनाव हो तो मारवाड़ क्षेत्र में किसको कितनी सीट ?

जानिए मारवाड़ अंचल के लोगों का मिजाज


राजस्थान के मारवाड़ अंचल में कुल 8 जिले आते हैं। इनमें बाड़मेर, जोधपुर, पाली, जालोर, जैसलमेर, सिरोही, अजमेर और नागौर शामिल हैं। मारवाड़ अंचल में कुल 61 विधानसभा सीटें आती हैं। इन 61 सीटों में से लोगों के रुझान की बात करें तो ताजा सर्वे के मुताबिक बीजेपी के खाते में 31 से 37 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं। कांग्रेस की झोली में 21 से 27 सीटें और अन्य के खाते में 1 से 5 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं। यानी अगर आज मतदान हो तो बीजेपी कांग्रेस पर मजबूत स्थिति में है।

सीएम गहलोत मारवाड़ में कायम रख पाएंगे अपना रुतबा


सीएम अशोक गहलोत भी मारवाड़ अंचल से आते हैं। उनके गृह जिले जोधपुर में 10 विधानसभा सीटें हैं और सरदारपुरा उनकी परम्परागत सीट है। गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री रहते उन्होंने कई अनूठी योजनाएं शुरू की जो देशभर में मिशाल रही लेकिन कामकाज के बावजूद गहलोत सरकार को रिपीट नहीं करवा सके। उनके दो बार मुख्यमंत्री रहने के बाद आगामी चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भी गहलोत सरकार ने कई अनूठी योजनाएं लांच की। अब गारंटी पर गारंटी दे रहे हैं लेकिन ताजा सर्वे में गहलोत सरकार की वापसी की संभावना कम ही नजर आ रही है।

सीएम गहलोत मारवाड़ में कायम रख पाएंगे अपना रुतबा


सीएम अशोक गहलोत भी मारवाड़ अंचल से आते हैं। उनके गृह जिले जोधपुर में 10 विधानसभा सीटें हैं और सरदारपुरा उनकी परम्परागत सीट है। गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री रहते उन्होंने कई अनूठी योजनाएं शुरू की जो देशभर में मिशाल रही लेकिन कामकाज के बावजूद गहलोत सरकार को रिपीट नहीं करवा सके। उनके दो बार मुख्यमंत्री रहने के बाद आगामी चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भी गहलोत सरकार ने कई अनूठी योजनाएं लांच की। अब गारंटी पर गारंटी दे रहे हैं लेकिन ताजा सर्वे में गहलोत सरकार की वापसी की संभावना कम ही नजर आ रही है।

बेनीवाल का गठबंधन क्या असर दिखाएगा


मारवाड़ की राजनीति में हनुमान बेनीवाल ने नया आयाम दिया है। गत विधानसभा चुनाव से पहले बेनीवाल ने नई पार्टी का गठन किया और चुनाव में ताल ठोकी थी। पहले ही प्रयास में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तीन विधायक विधानसभा पहुंचे। करीब 10 सीटों पर आरएलपी के प्रत्याशियों ने अच्छे वोट प्राप्त किए। इस बार बेनीवाल ने चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया है। बेनीवाल जाट, गुर्जर और मुस्लिम वोटों पर पकड़ रखते हैं और रावण दलित वर्ग के बड़े एग्रेसिव नेता हैं। इस बार दोनों मिलकर कांग्रेस और बीजेपी को सबक सिखाने का दावा कर रहे हैं लेकिन सर्वे के नतीजे बेनीवाल और रावण के पक्ष में नजर नहीं आए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.