क्या गो फर्स्ट का इंडिगो में होगा विलय? एयरलाइन की ओर से आ गया जवाब

Updated on 09-06-2023 07:50 PM
नई दिल्ली: संकट से जूझ रही विमानन कंपनी गो फर्स्ट (Go First) दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है। गो फर्स्ट की फ्लाइटें रद्द है। इस बीच खबरें आई कि गो फर्स्ट एयरलाइन का विलय इंडिगो एयरलाइन में हो सकता है। इन खबरों पर अब इंडिगो की ओर से प्रतिक्रिया दी गई है। एयरलाइन ने इस खबर पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। इंडिगो की ओर से कहा गया कि वो बाजार में चल रही अटकलों पर कोई कमेंट नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने गो फर्स्ट के मर्जर को लेकर न को कोई टिप्पणी की और न ही इनकार किया। दरअसल बीते कुछ दिनों से खबर आ रही है कि इंडिगो कर्ज में डूबी दिवालिया एयरलाइन गो फर्स्ट के अधिकांश शेयर खरीद सकती है। गो फर्स्ट का इंडिगो में विलय हो सकता है।

किफायती दामों में हवाई सफर करवाने वाली एयरलाइन गो फर्स्ट संकट से जूझ रही है। खबर आई कि इंडिगो गो फर्स्ट में बहुमत हिस्सेदारी खरीद सकती है। अब इस पर एयरलाइन ने कमेंट करने से इनकार कर दिया है। कंपनी ने कहा कि वो हम अटकलों पर टिप्पणी नहीं करते है। हम अपनी ग्रोथ स्ट्रैटेजी पर फोकस करते हैं। इस पर गो फर्स्ट की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। गौरतलब है कि भारी कर्ज के बोझ तले दबी एयरलाइन गो फर्स्ट की सर्विस 3 मई से ही बंद है। विमान कंपनी की सर्विस को 12 जून तक के लिए बंद कर दिया गया है। कंपनी ने अमेरिकी कंपनी प्रैट एंड व्हिटनी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इंजन सप्लाई में देरी के कारण उनकी आधे से अधिक विमान ग्राउंडेड रही है।

गो फर्स्ट पर लगा गंभीर आरोप

वहीं दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही गो फर्स्ट एयरलाइन की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। NCLT ने गो फर्स्ट पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। नोटिस में कहा गया कै कि इन्सॉल्वेंसी के नाम पर एयरलाइन ने धोखाधड़ी की है। इन आरोपों को लेकर NCLT ने एयरलाइन से दो हफ्तों में जवाब मांगा है। Delhivery ने अपनी शिकायत में कहा है कि 2 मई को गो फर्स्ट एयरलाइन ने 57 लाख रुपये उधार लिया था। एयरलाइन ने फ्यूचर सर्विसेज के नाम पर ये उधार लिया, लेकिन उन्होंने दिवालिया प्रक्रिया के लिए याचिका डाल दी। कंपनी पहले से मन बना चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद उसने उधार लिया। अब इस मामले में गो फर्स्ट से जवाब मांगा गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.