क्या भारत की सॉवरेन रेटिंग होगी अपग्रेड , मूडीज के साथ चर्चा

Updated on 17-06-2023 08:13 PM
नई दिल्ली: क्या भारत की सॉवरेन रेटिंग अपग्रेड होगी? भारत ने शुक्रवार को मूडीज के साथ सॉवरेन रेटिंग अपग्रेड के लिए एक मजबूत आधार बनाने की पुरजोर कोशिश की। साथ ही उन पैरामीटर पर भी सवाल उठाए, जिनके आधार पर अमेरिकी एजेंसी रेटिंग देती है। सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने मूडीज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में साफ तौर पर कहा कि रेटिंग एजेंसी को भारत की रेटिंग को लेकर अपने पैरामीटर की समीक्षा करनी चाहिए।

सॉवरेन रेटिंग की अपनी वार्षिक समीक्षा से पहले, मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस के प्रतिनिधियों ने भारत सरकार के अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान सरकारी अधिकारियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था के सुधारों और मजबूत बुनियादी बातों पर प्रकाश डाला। अधिकारियों ने ग्लोबल इकॉनमी में सुस्ती के बावजूद भारत की इकॉनमी में तेजी की रफ्तार के बारे में ब्यौरा दिया।

मूडीज ने माना कि भारत मजबूती के रास्ते पर

बैठक के बाद एक अधिकारी ने कहा कि मूडीज ने भारतीय अर्थव्यवस्था की सकारात्मकता को स्वीकार किया है। हम मूडीज से रेटिंग अपग्रेड के लिए उम्मीद कर रहे हैं। मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस की स्थिर आउटलुक के साथ भारत पर 'BAA3' सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग है। 'BAA3' सबसे निचली निवेश कैटिगरी की रेटिंग है। सूत्रों के अनुसार बैठक में भारत के आर्थिक सुधारों का ब्यौरा दिया गया है। इसके अलावा बुनियादी ढांचे के विकास पर सरकार की ओर से जोर दिए जाने और 600 अरब अमरीकी डॉलर के करीब विदेशी मुद्रा भंडार जैसे भारत की उपलब्धता का जिक्र किया गया।

बैठक में अर्थव्यवस्था से जुड़े सभी मंत्रालयों और नीति आयोग के अधिकारी शामिल हुए। मूडीज के प्रतिनिधियों ने सरकार के विनिवेश रोडमैप पर चर्चा की। भारत ने इस बात पर जोर दिया कि विनिवेश को सुधार के चश्मे से देखा जाना चाहिए। गौरतलब है कि सभी तीन ग्लोबल रेटिंग एजेंसियों - फिच, एस एंड पी और मूडीज ने स्टेबल आउटलुक के साथ को सबसे कम निवेश ग्रेड रेटिंग दे रखी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.