मोहाली में होगी रनों की बरसात या गेंदबाजों का दिखेगा जलवा? पिच के साथ जानें मौसम का हाल

Updated on 28-04-2023 07:05 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 का 38वां मैच 27 अप्रैल शुक्रवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मोहाली में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस वक्त आईपीएल में अच्छा कर रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि पंजाब और लखनऊ दोनों के लिए आने वाला मुकाबला काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। जहां एलएसजी यह मैच अपने नाम कर अंक तालिका में टॉप 2 में अपनी जगह बनाना चाहेगी। तो वहीं पंजाब किंग्स यह मुकाबला जीतकर छठे पायदान से सीधा टॉप 4 में एंट्री कर लेगी। ऐसे में जायंट्स और किंग्स दोनों ही यह मैच जीतने में पूरी जान लगा देंगे। तो आइये जानते हैं कि इस दिलचस्प मुकाबले में पिच और मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।
पंजाब और लखनऊ के मैच की पिच रिपोर्ट

मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच की बात करें तो, इस पिच पर अक्सर घास देखने को मिलती है। मोहाली की पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी ज्यादा असरदार साबित होती है। मैच के शुरू में यहां तेज गेंदबाजों को अधिक स्विंग मिलती है जिससे बल्लेबाजों को काफी परेशानी होती है। हालांकि जैसे-जैसे मैच मोहाली में आगे बढ़ता जाता है वैसे-वैसे विकेट सपाट होती जाती है। ऐसे में बल्लेबाज फिर जमकर रन बनाते हैं। अच्छा बाउंस होने की वजह से यहां गेंद बल्ले पर भी अच्छी तरीके से आती है।
वेदर रिपोर्ट

मोहाली के अगर मौसम की बात करें तो, शुक्रवार को मोहाली का मौसम थोड़ा ठंडा रहने वाला है। मैच वाले दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस। वहीं 29 प्रतिशत ह्यूमिडिटी देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं बल्कि शुक्रवार को मोहाली में बारिश के आसार भी हैं। ऐसे में बारिश लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जाने वाले हाई वोल्टेज मैच का मजा किरकिरा कर सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: हाल ही में एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के खेल मुकाबले हमेशा से ही फैंस का दिल थामकर देखने वाले होते हैं। जब भी ये दोनों टीमें किसी भी खेल में आमने-सामने आती…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत के निशानेबाजों ने देश को बड़ी सफलता दिलाई है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में हिमांशू ढिल्लों,…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्सड मार्शल आर्ट्स (MMA) इवेंट में पहला ऐतिहासिक पदक मिल गया है। 36 साल की भारतीय फाइटर सुचीका तरियाल ने सोमवार को महिलाओं…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन चीन की 13 साल की तैराक यू जिदी ने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया को हैरान कर दिया। अगले महीने 14 साल…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का विजयी रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को गिफू प्रेफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए पूल-बी के…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
Advt.