क्या इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं करेंगे जो रूट बेन स्टोक्स की बढ़ गई चिंता

Updated on 05-02-2024 12:47 PM
विशाखापत्तनम: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने दिग्गज बल्लेबाज जो रूट की दाएं हाथ की छोटी अंगुली में चोट संबंधित चिंताओं को खारिज कर दिया है। रूट उंगली में चोट के कारण जिसके कारण उन्हें को भारत के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन सुबह के सत्र में मैदान से बाहर जाने को बाध्य होना पड़ा था। रूट को भारत की दूसरी पारी के 18वें ओवर के दौरान चोट लगी जब उन्होंने स्लिप में शुभमन गिल के बल्ले से लगकर आई गेंद को लपकने की कोशिश की थी।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान की अंगुली पर गेंद लगी और फिर बाउंड्री के लिए चली गई। इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट ने एक अपडेट में कहा, 'तीसरे दिन के पहले सत्र में स्लिप में कैच लेने का प्रयास करते हुए जो रूट के दाएं हाथ की छोटी उंगली पर चोट लगी।'
उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड की मेडिकल टीम उनका इलाज कर रही है और अंगुली पर बर्फ लगा रही है जिसके कारण वह मैदान से बाहर रहेंगे।' पूर्व कप्तान मैदान पर वापस नहीं लौटे लेकिन टीम के साथी एंडरसन ने कहा कि टीम प्रबंधन कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता। एंडरसन ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'हां, वह इसकी देखभाल कर रहा है। मुझे लगता है कि सुबह अभ्यास में भी उसकी इसी उंगली में कुछ लग गया था। फिर मैदान में भी इसी उंगली में चोट लग गयी।'

उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि चिंता की कोई बात है। बस सुनिश्चित कर रहे हैं कि कल के लिए जितना अच्छा रहे, उतना सही है। हमें बल्लेबाजी में उसकी जरूरत पड़ सकती है। इसलिये सुनिश्चित कर रहे हैं कि वह बल्ला पकड़ सकें।'

एंडरसन ने कहा, 'कोई और बाहरी जोखिम लेने का कोई मतलब नहीं है इसलिये सुनिश्चित कर रहे हैं कि वह बल्लेबाजी के लिये सही रहे।' रूट सीरीज में अधिक रन नहीं बना पाए हैं लेकिन हैदराबाद में पहले टेस्ट में उन्होंने दो पारियों में 79 रन देकर चार और 41 रन देकर एक विकेट लिया था। हैदराबाद टेस्ट में वह 29 और दो रन जबकि यहां पहली पारी में सिर्फ पांच रन बना पाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.