सबसे बड़ा मैच विनर छोड़ेगा KKR? एमएस धोनी आज तक नहीं लगा सके हैं एक भी सिक्स

Updated on 11-05-2023 08:01 PM
मुंबई: वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन गंगा का मानना है कि सुनील नारायाण अब भी मजबूत खिलाड़ी हैं लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के अधिक सफलता हासिल नहीं कर पाने के कारण दबाव में हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि फ्रेंचाइजी बदलने से खराब फॉर्म से जूझ रहे इस कैरेबियाई स्पिनर को तरोताजा होने का मौका मिल सकता है। वरुण चक्रवर्ती (11 मैचों में 17 विकेट) और सुयश शर्मा (आठ मैचों में 10 विकेट) जैसे केकेआर के युवा स्पिनर इस आईपीएल में सफल रहे हैं लेकिन नारायण ने नए गेंदबाजी एक्शन के साथ संघर्ष किया है और 11 मैचों में केवल सात विकेट हासिल कर पाए हैं।

34 साल के नारायण आईपीएल 2012 से इस दो बार की चैंपियन टीम का हिस्सा हैं। गंगा ने कहा, ‘उन्हें अपने एक्शन में बदलाव करने में बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन्हें लगातार ऐसा करना पड़ा, उन्हें कई बार बुलाया गया और चेतावनी दी गई। इसके कारण उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहना पड़ा।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन मेरे लिए सुनील नारायाण अब भी शानदार खिलाड़ी है, हो सकता है कि उनकी फ्रेंचाइजी में बदलाव करने से वह तरोताजा हो जाएं, कौन जानता है?’ बता दें कि सुनील ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्हें आज तक धोनी एक भी सिक्स नहीं लगा पाए हैं।
गंगा ने कहा कि नारायण तीन स्पिनरों की मौजूदगी वाली एकादश का हिस्सा रहे हैं और यह जरूरी नहीं है कि हर गेंदबाज सभी मैचों में प्रभावी हो। गंगा को यह भी लगता है कि आईपीएल के मौजूदा सत्र में खराब फॉर्म से जूझ रहे भारत और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पहले ब्रेक लेने से फायदा होगा। रोहित ने आईपीएल के मौजूदा सत्र में 11 मैच में एक अर्धशतक से सिर्फ 191 रन बनाए हैं जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात से 11 जून तक द ओवल में होने वाले खिताबी मुकाबले से पहले उनकी फॉर्म को लेकर चिंता जताई जा रही है।
गंगा ने कहा, ‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह एक स्तरीय खिलाड़ी है। हमने अतीत में महान खिलाड़ियों को देखा है जो खराब दौर से गुजरे, हाल ही में विराट कोहली खराब फॉर्म का सामना कर रहे थे और उन्हें मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा था। इसके बाद उसने फॉर्म हासिल की और रन बनाए।’ उन्होंने कहा, ‘रोहित भी ऐसी ही स्थिति से गुजर रहे हैं जहां वह बहुत अधिक क्रिकेट खेल रहे हैं, कभी-कभी एक खिलाड़ी के रूप में आप कप्तान के रूप में मिलने वाली जिम्मेदारियों से थक सकते हैं।’

गंगा ने कहा कि थोड़े समय के लिए क्रिकेट से दूर होने से रोहित को आगे की चुनौतियों के लिए तरोताजा होने में मदद मिलेगी। रोहित डब्ल्यूटीसी फाइनल के अलावा इस साल के अंत में स्वदेश में होने वाले विश्व कप में भी भारत की कप्तानी करेंगे। गंगा ने कहा, ‘आपने सुना होगा कि सुनील गावस्कर ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से पहले ब्रेक लेने और दिमाग को तरोताजा करने की सलाह दी थी - यह उनके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: हाल ही में एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के खेल मुकाबले हमेशा से ही फैंस का दिल थामकर देखने वाले होते हैं। जब भी ये दोनों टीमें किसी भी खेल में आमने-सामने आती…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत के निशानेबाजों ने देश को बड़ी सफलता दिलाई है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में हिमांशू ढिल्लों,…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्सड मार्शल आर्ट्स (MMA) इवेंट में पहला ऐतिहासिक पदक मिल गया है। 36 साल की भारतीय फाइटर सुचीका तरियाल ने सोमवार को महिलाओं…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन चीन की 13 साल की तैराक यू जिदी ने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया को हैरान कर दिया। अगले महीने 14 साल…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का विजयी रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को गिफू प्रेफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए पूल-बी के…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
Advt.