कटनी को देश का अद्वितीय शहर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 20-06-2023 05:45 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कटनी को देश का अद्वितीय शहर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कटनी विकास के पथ पर लगातार बढ़ रहा है। यहाँ की जनता मेहनत और ईमानदारी से अपनी आजीविका चलाती है। कटनी के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास से कटनी जिले की मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के 56 करोड़ 39 लाख रूपए के 9 विकास कार्यों का वर्चुअली लोकार्पण और भूमि-पूजन किया।

कटनी में अच्छे खिलाड़ी लेते हैं जन्म

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कटनी जिले में अच्छे खिलाड़ी जन्म लेते हैं, जो देश-विदेश में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की जिंदगी में प्रसन्नता, आनंद और चेहरे पर मुस्कराहट लाना हमारा लक्ष्य है। गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएँ बनाई गई हैं। बहनों की जिंदगी में बदलाव के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है। यह योजना एक सामाजिक क्रांति है। आजीविका मिशन से बहनें लखपति बन रही हैं। बहनों की आय हर महीने कम से कम 10 हजार रूपये करने के प्रयास जारी हैं। बहनों के पास पैसा होगा तो व्यापार में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध कॉलोनियों की वर्षों से बड़ी समस्या थी, आज अवैध कॉलोनियों को वैध कर नागरिकों को बड़ी राहत दी गई है।

कटनी को मिल रही है विकास कार्यों में प्राथमिकता

सांसद श्री वी.डी. शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने कटनी में अनेक विकास कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान कटनी जिले का लगातार विकास कर रहे हैं। कटनी को विकास कार्यों में प्राथमिकता दी जा रही है। जिले की जो भी जरूरतें होंगी उन्हें पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान को दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री श्री चौहान को उनके द्वारा किए गए कल्याणकारी कार्यों और समस्याओं को दूर करने के लिए विभिन्न प्रतिनिधियों ने धन्यवाद व्यक्त किया। लाड़ली बहना रूपा वर्मा ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि योजना बहनों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान को राखी भेंट की, जिसे मुख्यमंत्री ने अंतरात्मा से स्वीकारा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के श्री राजेंद्र गुप्ता ने अस्पताल के लिए फायर एनओसी मिलने पर और श्री बालमुकुंद गुप्ता ने अवैध कॉलोनियों को वैध करने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार माना। श्री लक्ष्मीचंद डोडानी और श्री मनीष ने भी मुख्यमंत्री को जन-कल्याण के अच्छे कार्यों और समस्याएँ हल करने के लिए धन्यवाद दिया। मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल, जन-प्रतिनिधि, नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
भोपाल, बरकतउल्ला बरकतउल्ला (बीयू) की लेटलतीफी का असर अब विद्यार्थियों के फोर्थ ईयर के विकल्प पर पड़ रहा है। विश्वविद्यालय अब तक बीए और बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित नहीं…
 10 August 2026
भोपाल, विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को दशहरा मैदान में मप्र आदिवासी विकास परिषद ने आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया। परिषद के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वे…
 10 August 2026
भोपाल/ग्वालियर, राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में जारी अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग बड़ा एक्शन प्लान लागू करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुरैना…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल और उसके 50 किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक नक्शा तेजी से बदल रहा है। बीएचईएल और भारी इंजीनियरिंग पर केंद्रित रहे इस क्षेत्र में अब सेक्टर-वाइज इंडस्ट्रियल क्लस्टर आकार…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर काम कर रही दोनों टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अब तक 260 मीटर सुरंग बना चुकी है। भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के…
 10 August 2026
भोपाल, संस्कृत विषय के प्रति विद्यार्थियों में घटते रुझान में तेजी लाने और संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य सरकार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को…
 10 August 2026
भोपाल, एक पिता ने जिंदगीभर मेहनत कर अपने चार बच्चों को पाला। जो कुछ कमाया, उनके बीच बांट दिया। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर उसी पिता को अपनों से दूर वृद्धाश्रम…
 10 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आने वाले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों को अनुसूचित जनजाति के लिए 23 प्रतिशत और अनुसूचित…
 10 August 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 233 नए डेंटल सर्जन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…
Advt.