पीछे नहीं हटेंगे... हमले का अलर्ट देख बुलेटप्रूफ कंटेनर में घुसे इमरान, लाहौर में किया शक्ति प्रदर्शन

Updated on 26-03-2023 07:26 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान ने आतंकवाद के तीन मामलों में अंतरिम जमानत मिलने के बाद लाहौर में शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पीटीआई पर किए गए अत्याचारों का जवाब अवाम देगी। पीटीआई की मीनरा-ए-पाकिस्तान रैली में अपने समर्थकों से किसी भी परिस्थिति में पीछे नहीं हटने की अपील की। पाकिस्तान सरकार ने इस रैली को रुकवाने की हर संभव कोशिश की थी। रैली के रास्ते में कंटेनर खड़े कर दिए गए थे। इसके बावजूद लाखों की भीड़ इमरान खान को सुनने के लिए पहुंची।

इमरान खान ने शहबाज सरकार पर साधा निशाना


रैली में इमरान खान ने शहबाज शरीफ सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उनकी पार्टी को निशाना बनाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता मिलने का यह मतलब यह नहीं है कि इमरान खान के हाथ बांध दो। मेरे खिलाफ सैकड़ों मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें आतंकवाद के 40 मामले में शामिल हैं। ऐसे में अब केस की कुल संख्या 150 पहुंच चुकी है।

कंटेनर से जाम की गई थी रैली वाली सड़क


उन्होंने रैली स्थल पर अपनी पार्टी के समर्थकों के आने की तारीफ करते हुए कहा कि तमाम तरह की बाधाओं के बावजूद बड़ी संख्या में लोग मीनार-ए-पाकिस्तान में आए। इमरान ने कहा कि सत्ता में रहने वालों को पता होना चाहिए कि कंटेनर उन लोगों को नहीं रोक सकते हैं जो सच्ची आजादी चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि रैली को फेल करने के लिए सुरक्षा का डर फैलाया गया। इमरान खान ने कहा कि उनकी सरकार को एक साजिश के तहत गिराया गया और साजिश के तहर हमारे देश पर अपराधियों को थोपा गया।

अवाम को सच्ची आजादी की सीख दी

उन्होंने रैली में पहुंची अवाम से कहा कि सच्ची आजादी सिर्फ न्याय से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान को सच्ची आजादी तब होगी जब उसके पास सर्वोच्चता और कानून का शासन होगा। उन्होंने कहा कि हमें वह आजादी नहीं मिली जो हमें कानून के शासन से मिलनी चाहिए थी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे लोकतंत्रवादियों ने भी देश में कानून को हावी नहीं होने दिया।

बुलेटप्रूफ कंटेनर के अंदर से दिया भाषण


मीनार-ए-पाकिस्तान रैली के पहले पंजाब की अंतरिम सरकार ने खतरे की चेतावनी जारी की थी। सरकार ने कहा था कि आतंकवादी इस रैली पर हमला कर सकते हैं। ऐसे में इमरान खान ने अपनी रैली बुलेटप्रूफ कंटेनर के पीछे खड़े होकर दी। अलर्ट में कहा गया था कि आत्मघाती हमले करने के लिए आतंकवादी लाहौर पहुंच गए हैं। या तो वे राजनीतिक रैलियों को निशाना बनाएंगे या उन कार्यक्रमों की सुरक्षा में तैनात जवानों पर हमले करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.